May 15, 2024
Jharkhand News24
जिला

हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ प्रदर्शन में शामिल होने पूर्व विधायक मनोज यादव के नेतृत्व में बरही से सैकड़ों भाजपाई रांची के लिए हुए रवाना

Advertisement

हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ प्रदर्शन में शामिल होने पूर्व विधायक मनोज यादव के नेतृत्व में बरही से सैकड़ों भाजपाई रांची के लिए हुए रवाना

 

Advertisement

संवाददाता : बरही

 

संयुक्त बिहार के तत्कालीन मंत्री सह पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में झारखंड से हेमंत हटाओ और झारखंड बचाओ रैली में शामिल होने बरही से सैकड़ों भाजपाई रवाना हुए।

मालूम हो कि हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों, लूट, खसोट, भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल रैली और प्रदर्शन का आह्वान किया गया था, जिसमे पूरे झारखंड से लाखो भाजपाई कार्यकर्ता शामिल होकर हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक मनोज यादव ने बताया कि साढ़े 3 साल की वर्तमान झारखंड के जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी सरकार केवल लूट और झूठ की सरकार साबित हो रही है। ये गठबंधन की सरकार पूरी तरह विफल सरकार है।

किसान मायूस हैं, युवा नाखुश है, महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, आदिवासियों और दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं, ओबीसी वर्ग को केवल धोखा मिला है। पिछले साढ़े 3 सालों से विकास के संपूर्ण काम ठप्प पड़े हैं। मौके पर जीप उपाध्यक्ष सह संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, विहिप जिला सहमंत्री गुरुदेव गुप्ता, विजय यादव, सकलदेव यादव, बिरेन्द्र रजक, रितेश गुप्ता, मनोज उपाध्याय, नागेश्वर रजक, अशोक यादव, सचिन यादव, मुन्ना यादव, नागेश्वर रजक, मनितोष यादव सहित सैकड़ों भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

चाणक्य आईएएस एकेडमी की ओर से आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा संपन्न

hansraj

भारत सेवाश्रम संघ दाबांकी में जगद्धात्री पूजा कलश यात्रा के साथ सुभारम्भ

hansraj

खूंटी झारखंड में मिलेट कॉन्क्लेव सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

hansraj

कमीशन के खेल में लुट रहे अभिभावक महंगा पड़ रहा अपने बच्चों को पढ़ाना – अलीमुद्दीन ! 

hansraj

सांसद जयंत सिन्हा ने हिंदू उच्च विद्यालय में 2 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत से 12 कमरे, डीप बोरिंग, शौचालय एवं मुख्य द्वार के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

hansraj

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरु नानक स्कूल परिसर में आयोजित 554वें प्रकाश उत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

jharkhandnews24

Leave a Comment