May 20, 2024
Jharkhand News24
Other

हरि नाम से आत्मा पवित्र होता है और मन को शांति मिलती है: सुनील कुमार दे

Advertisement

*हरि नाम से आत्मा पवित्र होता है और मन को शांति मिलती है: सुनील कुमार दे*

*पोटका/पूर्वी सिंहभूम/झारखण्ड*

Advertisement

*सुरेश कुमार महापात्रा की रिपोर्ट*

      हरिनाम संकीर्तन हमारे झारखंड राज्य का एक महान धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं बल्कि यह एक महान संस्कृति भी है।प्रतिबर्ष फाल्गुन,चैत्र, बैशाख महीने में झारखंड के प्राय सभी गांव और शहर में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाता है।यह हरिनाम संकीर्तन उत्सव के रूप में मनाया जाता है।हरि बासर अर्थात 12 घंटे,अष्टम प्रहर अर्थात 24 घंटे,सरोष प्रहर अर्थात 48 घंटे,चौबीस प्रहर अर्थात 72 घंटे अखण्ड हरिनाम संकीर्तन या तो राधा नाम अथवा महामंत्र नाम किया जाता है।इसके अलावे पंचम रात्रि,नवम रात्रि,चौद मदोल,डोल मदोल और हरिहाट तक हरिनाम संकीर्तन किया जाता है।इसके लिये एक कुंज का निर्माण किया जाता है।पहले फुश का कुंज निर्माण किया जाता था।अभी टेंट द्वारा कुंज अथवा हरिमंदिर में यह हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाता है।हरिनाम के पहले दिन अधिवास होता है, उसके बाद नाम भंग के पश्चात धुलत होता है।उसके बाद महाप्रभु को 108 मलसा भोग दिया जाता है।उसके बाद दधि भोग आरती और प्रसाद वितरण किया जाता है।यह हरिनाम संकीर्तन में पुजारी के रूप में बैष्णब ही रहता है।
हरिनाम संकीर्तन का प्रबर्तक चैतन्य महाप्रभु है।उनका जन्म पश्चिम बंगाल के नदिया जिला के नबदीप गांव में हुआ था।पिता का नाम जगन्नाथ मिश्र तथा माता का नाम सची देवी थी।उनका बचपन का नाम निमाई था।शरीर गोरा होने के कारण गौरांग भी कहा जाता था।उनकी पत्नी का नाम विष्णुप्रिया थी।कृष्ण भक्ति प्रचार के दौरान अनेक पापी तापी को उद्धार किया था,जगाई मधाई उनमे से प्रमुख था।कलियुग में यज्ञ,तपश्या,से भगवत प्राप्ति और मुक्ति लाभ करना कठिन है इसलिये महाप्रभु ने हरिनाम संकीर्तन को मुक्ति का सरल उपाय बताया।उन्होंने हरिनाम को प्रचार प्रसार के लिये घर छोड़ा।मा और पत्नी को भी छोड़ा और केशव भारती से संन्यास धर्म ग्रहण किया ।निमाई का संन्यासी नाम चैतन्य महाप्रभु पड़ा।
महाप्रभु बंगाल,बिहार और ओरिसा में जन जन तक हरिनाम संकीर्तन का प्रचार किया।महाप्रभु को भक्ति आंदोलन का जनक कहा जाता है। उन्होंने आज से करीब 550 साल पहले यह हरिनाम संकीर्तन का बाढ़ से भारत को नई राह और ऊर्जा दी थी जो आज भी प्रबाह मान है।महाप्रभु बिहार अर्थात बर्तमान झारखंड से भी गुजरे थे पूरी जाने के क्रम में।उस समय इस भूमि को झारिखण्ड कहा जाता था।झारिखण्ड से ही झारखंड नाम पड़ा है।महाप्रभु झारखंड में भी हरिनाम संकीर्तन का प्रचार किया था इसलिये हरिनाम का यहाँ काफी प्रभाव पड़ा है।सचमुच हरिनाम संकीर्तन हमारे झारखंड  राज्य में केवल एक धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं बल्कि एक महान संस्कृति के रूप में जानी जाती है जो जात,धर्म वर्ण और समुदाय से परे है।इस कलियुग में हरिनाम ही मुक्ति का एकमात्र सरल उपाय है।हरिबोल।

Related posts

उच्च विद्यालय करियातपुर में बाल विवाह, यौन उत्पीड़न, बाल मजबूरी एवं मानव तस्करी के संबध में बच्चों को किया गया जागरूक

jharkhandnews24

हरि नाम जपने से शरीर और मन दोनों पवित्र होता है:कमल कांति घोष

hansraj

टाटा बादाम पाहाड़ रेल पटरी में अज्ञांत सर कटे सव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

hansraj

सदन से सीधे रामभक्तों के अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थल पर पहुंचे सदर विधायक

jharkhandnews24

वरिष्ठ समाजसेवी राम अवतार सिंह का हुआ निधन, अंत्येष्टि में सामाजिक राजनेता सहित सैकड़ो ग्रामीण हुए शामिल

jharkhandnews24

शाह स्पोंज एंड पावर कंपनी के द्वारा सामाजिक दायित्व को पूरा करते हुए एक जरूरतमंद परिवार को शादी के लिए वस्त्र एवं सहयोग राशि प्रदान की गई

hansraj

Leave a Comment