May 2, 2024
Jharkhand News24
Other

मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उत्साह के साथ डीपीएस बोकारो में नए सत्र का स्वागत

Advertisement

_*मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उत्साह के साथ डीपीएस बोकारो में नए सत्र का स्वागत*_

*कामयाबी के लिए जीनियस होना जरूरी नहीं, खुद पर रखें भरोसा : डॉ. गंगवार*

Advertisement

निर्मल महाराज

*बोकारो* : दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), बोकारो में सोमवार से नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 का उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ। छात्र-छात्राओं सहित पूरे विद्यालय परिवार ने नवीन सत्र का जोशो-खरोश से स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय की सीनियर व प्राइमरी, दोनों ही इकाइयों में विद्यार्थियों ने स्पेशल एसेंबली में मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर अपनी कुशल कलात्मक व रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। इसकी शुरुआत ‘गणेश वंदना गाइए गणपति जग वंदन…’ से हुई। इसके बाद सरस्वती वंदना ‘हे शारदे मां अज्ञानता से हमें तार देना…’ की बच्चों ने सुमधुर प्रस्तुति की। तदुपरांत कक्षा- 6 के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में आकर्षक फैशन शो प्रस्तुत कर खुशियों का रंग बिखेरने का संदेश दिया। वहीं, सीनियर इकाई के बच्चों ने ज्ञान, प्रेम, बुद्धिमता और जीवन में माता-पिता की महत्ता रेखांकित करता मनोहारी गणेश-वंदन नृत्य प्रस्तुत कर सबकी भरपूर तालियां बटोरी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने नए सत्र की शुरुआत की सबको बधाई दी। विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्होंने बच्चों को नई संभावनाएं तलाशने और अपनी क्षमता का भरपूर इस्तेमाल कर चुनौतियों पर विजय पाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए जीनियस होना ही जरूरी नहीं, इसकी बजाय खुद पर भरोसा रखना जरूरी है। हरेक बच्चा प्रतिभावान है। स्वयं से प्रतिस्पर्द्धा करते हुए स्व-अनुशासन का पालन करें। अनुशासित व्यक्ति ही सफल हो पाता है।
इस क्रम में प्राचार्य ने विद्यालय के गंगा सदन द्वारा तैयार द्वैमासिक गृह पत्रिका ‘डीपीएस बोकारो क्रॉनिकल्स’ के छठे संस्करण और मूल्य व नैतिकता विषयवस्तु पर आधारित विद्यार्थियों की आकर्षक पेंटिंग वाले एनुअल प्लानर का विमोचन किया। साथ ही, विद्यालय के वरीय शिक्षकों, प्रभारियों और हाउस वार्डन से बच्चों को रू-ब-रू भी कराया। इस दौरान सभी कक्षाओं में सेक्शन अनुसार टॉपरों की घोषणा भी की गई।
सत्र के पहले दिन नई-नई कक्षाओं में गए विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। खास तौर से पांचवीं के बाद प्राइमरी से सीनियर इकाई में आए बच्चों की उत्सुकता और उनका उल्लास चरम पर रहा। नए स्कूल ड्रेस, नई किताबें, नई स्कूल डायरी के साथ उनकी प्रसन्नता उनके चेहरे से झलक रही थी। कोई नए सहपाठियों से मिलकर प्रसन्न दिखा, तो कोई अपने विद्यालय के कोने-कोने को निहारता नजर आया। स्पेशल एसेंबली का समापन विद्यालय गीत ‘आया है नया सवेरा…’ और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related posts

गणेश पूजा मानने को लेकर गुपचुप तरीके से किए गए बैठक को खारिज कर सर्वसम्मति से बैठक करने की मांग।

hansraj

सामाजिक संस्था युवा की ओर से चांपी में इंटरफेस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

hansraj

विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर आज पर्वत विहार पार्क, जामताड़ा में वन प्रमंडल जामताड़ा के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम संपन्न उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०), पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्गियारी (भा०पु०से०), वन प्रमंडल पदाधिकारी बनकर अजिंक्य देवीदास एवं अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ इस वर्ष की थीम “वन एवं स्वास्थ्य (फॉरेस्ट एंड हेल्थ)” पर मनाया गया कार्यक्रम पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली को अपनाएं – उपायुक्त आज दिनांक 21.03.2023 को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर पर्वत विहार पार्क जामताड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०), पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी (भा०पु०से०), वन प्रमंडल पदाधिकारी बनकर अजिंक्य देवीदास एवं अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इससे पूर्व सभी अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया।सभी के सामूहिक प्रयास से ही पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा – उपायुक्त वन हमारे बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधन, इनका संरक्षण एवं संवर्धन में सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें उपायुक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आज के समय में वन का क्या महत्व है इसे बताने की आवश्यकता नहीं है। हम सभी अपने अस्तित्व के लिए जंगलों पर निर्भर हैं। वन सभी जीव-जंतुओं का आवास स्थान और भोजन का जरिया है तथा इसी से हमारा जीवन है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता और विकास के नाम पर वनों की अत्यधिक कटाई और उसके अनुरूप पौधे नहीं लगाने के कारण पूरे विश्व में पर्यावरण संकट गहराया हुआ है। जिसका परिणाम यह है कि समय पर बारिश नहीं होती है, गर्मी अत्यधिक पड़ती है। मौसम अनियमित हो गए हैं जिसका दुष्परिणाम हमारे स्वास्थ्य पर भी हो रहा है। जैसा कि इस वर्ष का थीम भी वन एवं स्वास्थ्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संकट से बचने के लिए हमें प्रकृति अनुकूल जीवन शैली को अपनाना आवश्यक हो गया है साथ ही कहा कि सरकार एवं वन विभाग के द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं लेकिन सिर्फ सरकार एवं प्रशासन के प्रयास यह सफल नहीं होगा, जब तक कि आमलोग वन एवं पर्यावरण के महत्व को नहीं समझेंगे। इसमें सभी की सहभागिता बेहद जरूरी है। उन्होंने अपील किया कि वन को बचाने, अधिक से अधिक पेड़ लगाने, पर्यावरण अनुकूल जिंदगी जीने, पशु पक्षी अन्य जीवों को उचित प्रश्रय देने सहित कई प्रयास करने की आवश्यकता है। वन हमें हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत कुछ देते हैं। वे पानी को शुद्ध करते हैं, हवा को साफ करते हैं, जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए कार्बन अवशोषित करते हैं, भोजन और जीवन रक्षक दवाएं प्रदान करते हैं, और हमारी स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। इस बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना हम पर ही निर्भर है। यह हमारी जिम्मेवारी है हम इसका संरक्षण एवं संवर्धन करें। पेड़ पौधे से हमें प्राणवायु मिलती है – पुलिस अधीक्षक वहीं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में वनों के महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता। अपने अस्तित्व के लिए सभी जंगलों पर निर्भर हैं। पेड़ पौधे से हमे प्राणवायु मिलती है, लेकिन बढ़ती जनसंख्या एवं विकास के नाम पर प्रतिदिन वनों की कटाई की जा रही है जो भविष्य के लिए खतरे का संकेत है। उन्होंने कहा कि वनों के महत्त्व को उजागर करने और इनके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ही प्रतिवर्ष विश्व वानिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन इसे सिर्फ मनाने से नहीं बल्कि असल मूल्य में जागरूक होकर वनों की सुरक्षा एवं संरक्षण करने से ही इस संकट से उबरा जा सकता है। पर्यावरण अनुकूल व्यवहार को सभी लोग अपनाएं – वन प्रमंडल पदाधिकारी इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी ने वन एवं पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत सरकार के द्वारा मिशन लाइफ शुरू किया गया है जिसके माध्यम से 7 श्रेणियों ऊर्जा की बचत, पानी की बचत, सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम उपयोग, टिकाऊ खाद्य प्रणाली, अपशिष्ट में कमी, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने सहित ई कचड़ा प्रबंधन के अंतर्गत 75 जीवनशैली क्रियाओं की सूची जारी किया गया है जिसके समुचित प्रयोग से जलवायु अनुकूल व्यवहार को बढ़ावा प्रदान करना उद्देश्य है। उन्होंने अपील किया कि पर्यावरण अनुकूल व्यवहार को सभी लोग अपनाएं। उपायुक्त ने जामताड़ा नेचर क्लब की रखीं नींव; लोगों की भागीदारी बढ़ाना इसका उद्देश्य कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त द्वारा जामताड़ा नेचर क्लब की नींव रखी गई। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों की पर्यावरण के प्रति समुचित भागीदारी एवं जागरूकता का प्रसार करना है ताकि लोग इसके प्रति भलीभांति अवेयर हो सकें। उपायुक्त सही अन्य वरीय पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण; पक्षियों के पानी पीने के लिए रखे पानी से भरे घड़े वहीं इस दौरान उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा पौधारोपण कर एक सकारात्मक संदेश दिया गया। साथ ही पर्वत विहार में पक्षियों के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था को लेकर पानी से घड़े भी रखे। इस मौके पर उपरोक्त के अलावा संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी तथा पर्यावरण प्रेमी आदि उपस्थित थे।

hansraj

टांगराईन स्कूल के बच्चों ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस ,पेड़ लगाकर प्रयावरण को बचाने का दिया संदेश

hansraj

विद्यार्थी परिषद के पहल से आज रास्ता की मर मति करवाई गई ।

hansraj

झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति का हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन के सामने 8 मार्च को शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन

hansraj

Leave a Comment