आज 1 अप्रैल से इन सभी वस्तुओं के बढ़ेंगे दाम और कई चीजें मिलेंगे सस्ती
Jharkhand News24
आज 1 अप्रैल, 2023 से नया वित्त वर्ष शुरू हो गया। नए वित्त वर्ष से कई नई चीजें लागू होंगी, जिनका ऐलान इस साल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया था। वित्त मंत्री ने कई आइटम्स पर इंपोर्ट ड्यूटी में बदलाव का ऐलान किया था, जिसकी वजह से कई चीजों के दाम बढ़ जाएंगे और कई के दाम आज 1 अप्रैल से कम भी हो जाएंगे। आज से आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ने वाली है। कई चीजें के दाम बढ़ेंगे जिससे आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। साथ ही बजट में प्रस्तावित सभी तरह के टैक्स आज 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे।
ये समान मिलेंगे महंगे
एक अप्रैल से दवा, एक्स-रे मशीन, किचन की इलेक्ट्रिक चिमनी, आयातित साइकिल, खिलौने, कारें, इलेक्ट्रिक्ट वाहन, आयात होने वाले चांदी के सामान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, एलईडी बल्ब,चांदी के बर्तन, कार, मोटरसाइकिल और कमर्शियल वाहनों के बीमा, कंपाउंडेड रबड़, चांदी के बर्तन, प्लैटिनम, सिगरेट आदि के दाम बढ़ जाएंगे। चिमनियों पर सीमा शुल्क को 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है।
1 अप्रैल से वॉलेट या कार्ड जैसे प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए व्यापारियों को किए गए UPI पेमेंट पर 1.1% की इंटरचेंज फीस लगेगी।
ये समान हो जायेंगे सस्ते
आज 1 अप्रैल से कैमरा लेंस, स्मार्टफोन जैसे सामान सस्ते हो जाएंगे। बजट में कपड़ों, फ्रोजन मसल्स, फ्रोजन स्क्वीड, हींग और कोको बीन्स पर सीमा शुल्क को कम करने का निर्णय लिया था। इसके अलावा, केंद्र ने एसिटिक एसिड, कटे और पॉलिश किए गए हीरे और सेल फोन के लिए कैमरा लेंस पर आयात टैक्स कम कर दिया है। DSLR लैपटॉप, खिलौने, साइकिलें, टीवी, मोबाइल्स, बिजली के वाहन, एलईडी टीवी आदि सस्ते हो जाएंगे।