May 2, 2024
Jharkhand News24
लाइफस्टाइल

रमजान के महीने में सहरी और इफ्तार में क्या खाए और क्या ना खाए

Advertisement

रमजान के महीने में सहरी और इफ्तार में क्या खाए और क्या ना खाए

24 मार्च से रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। ऐसा माना जाता है की इस महीने अल्लाह अपने बन्दों के सबसे करीब रहता है इसलिए इसे इबादत का महीना भी कहा जाता है। लोग इस पूरे महीने रोजा रखते है। सिर्फ सहरी और इफ्तार के वक़्त खाना खाते है। सूर्योदय से पहले लिए गए भोजन को सहरी और सूर्यास्त के बाद लिए गए भोजन को इफ्तार कहा जाता है। ऐसे में इस बात का ख़ास ख्याल रखना पड़ता है की इन दोनों वक़्त क्या खाए और क्या नहीं। सहरी के वक़्त रोजा रखने वालो को ये चीजे खानी चाहिए।

  1. सहरी के दौरान हल्की और हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। ऐसे में फ्रूट्स के साथ साबुत अनाज और बीन्स हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। सहरी में इनका सेवन करने के बाद दिन भर के लिए पर्याप्त ऊर्जा मिल जाएगी।
  2. सहरी के समय कैफिन वाली चीजें लेने से बचें, क्योंकि चाय या कॉफी शरीर का पानी सोख लेती हैं और बार-बार प्यास लग सकती है। इसके अलावा कई बार शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है।
  3. सहरी के वक्त हरी पत्तेदार सब्जियां और सलाद खूब खाएं। फाइबर प्यास से भी बचाएगा और लंबे समय तक पेट को भरा रखेगा।
  4. सहरी में दही का उपयोग जरूर करें, क्योंकि दही से पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम प्राप्त होगा इसके साथ ही दही पाचन क्रिया को भी ठीक रखने में मदद करता है।
  5. सहरी में कच्चा पनीर और दूध का सेवन करना भी बेहतर होता है। इससे प्रोटीन प्राप्त होगा और दिनभर पेट भरा हुआ लगेगा।

सहरी की तरह ही इफ्तार के वक़्त भी खाने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इफ्तार के वक़्त रोजा खोलते हुए इन चीजों का सेवन करना चाहिए।

Advertisement
  1. इफ्तार की शुरुआत कभी भी बहुत ऑयली चीजों से न करें क्योंकि इससे आपको उल्टी, सरदर्द, एसिडिटी या पेट की अन्य दिक्कत हो सकती है। इसलिए हमेश हल्के खाने से ही इफ्तार की शुरुआत करनी चाहिए।
  2. इफ्तार में रोजा खोलते समय सबसे पहले खजूर खाएं और साथ ही फाइबर युक्त चीजों का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा होता है।
  3. इफ्तार में फलों का जूस जरूर पीना चाहिए। इससे दिनभर की कमजोरी दूर होती है और यह स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। इसके अलावा मैंगो शेक या खजूर का शेक भी पी सकते हैं।
  4. इफ्तार के समय चावल की बजाय रोटी का सेवन करें इसके साथ ही खाने में दही को भी जरूर शामिल करें।
  5. रात में इफ्तारी करते समय खाने के साथ सलाद जरूर लें। इससे बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है।

Related posts

जीवन है अनमोल – मोटरसाइकिल सड़क दुघर्टनाओ से सबक ले आज के युवा : कमल शंकर पंडित

jharkhandnews24

अगर आप भी अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो इन टिप्स को फॉलो करें

hansraj

आज 1 अप्रैल से इन सभी वस्तुओं के बढ़ेंगे दाम और कई चीजें मिलेंगे सस्ती

jharkhandnews24

झारखंड में मौसम को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

jharkhandnews24

Leave a Comment