May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

बरकट्ठा में रामनवमी का पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया. नवमी को निकाली गई भव्य मोटरसाइकिल शोभा यात्रा

Advertisement

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में श्री राम जन्मोत्सव रामनवमी का त्योहार हर्षोल्लास माहौल में धूमधाम के साथ मनाया गया। बरकट्ठा में गुरुवार नवमी को विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल प्रखंड कमेटी के बैनर तले भव्य मोटरसाइकिल शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा विहिप के प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में निकाली गई। शोभायात्रा दुर्गा मंदिर बरकट्ठा से शुरू होकर गोरहर थाना, बरकट्ठा हाई स्कूल कोनहारा, बाजार रोड़ बुढ़िया माता मंदिर होते हुए पुनः दुर्गा मंदिर आकर समाप्त हो गई। शोभा यात्रा भ्रमण में मुख्य रूप से बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, जिप सदस्य कुमकुम देवी, पूर्व मुखिया बसंत साव, पंसस प्रतिनिधि संजय गुप्ता, जिला परिषद प्रतिनिधि सीके पांडेय, बजरंग दल संयोजक दीपक राणा, प्रचार प्रसार प्रमुख धीरज गुप्ता शामिल हुए। रामनवमी को लेकर बरकट्ठा दुर्गा मंदिर में श्रद्घालुओं की भीड़ पूजा अर्चना के लिए उमड़ पड़ी। पर्व को लेकर मंदिर में हो रही पूजा-पाठ और क्षेत्र में बज रही भक्ति गीतों से पूरा इलाका राममय हो गया। रामनवमी पर्व पर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सलैया में अष्टमी की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम भक्ति जागरण, ग्राम मेरमगड्ढा में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन तथा ग्राम शिलाड़ीह में प्रतिदिन रात्रि में राम कथा का आयोजन किया गया। बरकट्ठा में शोभा यात्रा सफल बनाने में रानी कुमारी, सुरेश पांडेय, सुमन गुप्ता, दीपक महाकाल, पूर्व पंसस प्रतिनिधि अशोक गुप्ता, पूजा समिति अध्यक्ष रामखेलावन यादव, शोभा समिति अध्यक्ष महेश मंडल, मिथलेश भारती, विक्की गुप्ता, सुजीत कुमार, विक्की चंद्रवंशी, युवराज गुप्ता, राज गुप्ता, विश्वाश चंद्रवंशी, राजेन्द्र यादव, रामदेव यादव, सुजल राज, राजकुमार मंडल, सूरज श्रीवास्तव, रंजन यादव, विशाल कुमार, रामजी मंडल, गुड्डू गुप्ता, दिलीप दास, बिट्टू मोदी इत्यादि सैकड़ों रामभक्त शामिल है। रामनवमी पर्व को लेकर बरही एसडीओ पूनम कुजुर, डीएसपी नाजीर अख्तर, पुलिस निरीक्षक श्याम चंद्र सिंह, थाना प्रभारी विक्रम कुमार, गोरहर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहा समेत अन्य अधिकारी मोर्चा संभाल रखा था।

Advertisement

Related posts

पाकुड़िया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 65 गर्भवती महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

jharkhandnews24

अनुमंडलीय अस्पताल में सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा को लेकर बैठक का आयोजन

jharkhandnews24

विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा विष्णुगढ़ पश्चिम मंडल कार्य समिति की बैठक संपन्न

jharkhandnews24

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाई मकर संक्रांति

jharkhandnews24

विधायक ने किया मोती की खेती प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन. कहा खेती कर बढ़ाएंगे अपनी आमदनी

hansraj

बनासो निवासी वीरेंद्र यादव की सड़क दुर्घटना में मौत

jharkhandnews24

Leave a Comment