May 17, 2024
Jharkhand News24
जिला

रामनवमी के मद्देनजर झारखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Advertisement

रामनवमी के मद्देनजर झारखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा उपकरण से पूरी तरह लैश रहेगें सुरक्षा बल , संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त फोर्स की होगी तैनाती

रांची-हंसराज चौरसिया

रांची- झारखंड में रामनवमी के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राजधानी रांची समेत राज्य के 24 जिलों में 6790अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जानी है। सुरक्षा बल में सशस्त्र बल और लाठी बल के फोर्स शामिल है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है। 27 मार्च तक सुरक्षा बल को प्रतिनियुक्त कर दिया जाएगा। पुलिस बल को हथियार, गोली, लाठी, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर एवं लाइट किट दिया जाएगा। पूरी तरह उपकरण से लैश होकर सुरक्षा बल के जवान तैनात होंगे।

Advertisement

शोभायात्रा और जुलूस के मद्देनजर तैनाती

अतिरिक्त तैनाती में जैप की 10 कंपनियों, आईआरबी की तीन कंपनी, 16 ईको, रैप की 6 कंपनियां शामिल हैं। हर साल रामनवमी के मौके पर राज्य के जिलो में शोभायात्रा और जुलूस के मद्देनजर सुरक्षा बल की तैनाती होती है। सांप्रदायिक तनाव और इस तरह की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। सुरक्षा बल इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि किसी इलाके में तनाव या हिंसा की स्थिति ना हो।

इन जगहों पर विशेष फोकस

रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की जानी है। रांची, जमशेदपुर, पलामू और दुमका में विशेष तौर पर फोकस किया जा रहा है। इन जगहों पर विशेष सुरक्षा बल की तैनाती की जानी है।

कहां कितने जवानों की होगी तैनाती

राजधानी रांची में बीडीडीएस की एक टीम तैनात रहेगी। सबसे अधिक हजारीबाग में 1660 जवान, रांची 1155 जवान और गिरीडीह में 500 जवानों की तैनाती की गई है.झारखंड में रामनवमी को लेकर ज्यादा सतर्कता बरती जाती है। यह सबसे ज्यादा संवेदनशील इलाका है। इस इलाके में डीजे पर लगी रोक और कुछ इलाको में धारा 144 लागू करने के निर्देश का भी पूरजोर विरोध हो रहा है। विधानसभा में इसे लेकर बवाल मचा है। स्थानीय लोग विरोध करते हुए अनशन पर बैठे हैं।

Related posts

किस्को प्रखंड प्रमुख सुचित्रा भगत और गीता देवी हुई उप प्रमुख नवनिर्वाचित

hansraj

युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत है गोविंद मेहता

hansraj

जेके कंपनी ने किया किसान गोष्ठी का आयोजन

hansraj

उप मुखिया के चुनाव हेतू प्रखंड कार्यालय पाण्डु ने सुचना किया जारी.

hansraj

एनटीपीसी रैयतों की जमीन लूटना बंद करे: पंकज महतो

hansraj

बाभनगावां पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया एवं वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई

hansraj

Leave a Comment