May 13, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

माताजी आश्रम हाता 85 वर्षों से निरंतर समाज के हित एवं सेवा मैं कर रही है काम

Advertisement

*माताजी आश्रम हाता 85 वर्षों से निरंतर समाज के हित एवं सेवा मैं कर रही है काम*

*पोटका/पुर्वी सिंहभूम/झारखण्ड*

Advertisement

*सुरेश कुमार महापात्रा की रिपोर्ट*

पोटका-माताजी आश्रम हाता का वार्षिक प्रतिवेदन,
रामकृष्ण के मंत्र शिष्या महासाधिका योगेश्वरी माँ की तपोभूमि और कर्मभूमि है हाता माताजी आश्रम ।
भगवत भक्ति और मानव सेवा का केंद्र बन चुका है हाता के माताजी आश्रम। पोटका प्रखंड के जुड़ी पंचायत में स्थित हाता के माताजी आश्रम केवल पोटका का ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड राज्य का एक गौरभ शाली धार्मिक धरोहर है, जिसका पूरा नाम श्रीश्री योगेश्वरी आनंदमयी सेवा प्रतिष्ठान माताजी आश्रम हाता है।इस धार्मिक धरोहर की संस्थापिका है भगवान रामकृष्ण परमहंस देव की मंत्र शिष्या,महान साधिका ,वाक सिद्धा श्रीश्री योगेश्वरी आनंदमयी माताजी।इस आश्रम को बनाने के लिए चाईबासा के अतुलनी हुई और आशुतोष हुई ने जमीन दान किया है।योगेश्वरी माँ ने माताजी आश्रम की स्थापना सन 1938 में की है, 50 वर्षों से आश्रम निरंतर मानव सेवा में कार्य कर रही हैं।सन 2013 में आश्रम की प्लेटिनम जुबली मनाई गई है।इस आश्रम का प्रथम माताजी योगेश्वरी माँ, दूसरी माताजी रानुमा,तीसरी माताजी सुनीति माँ और वर्तमान आश्रम सेविका चीनू माँ है।यह माताजी आश्रम एक ट्रस्टी द्वारा संरक्षित और एक कमिटी द्वारा परिचालित है।यह आश्रम झारखंड सरकार द्वारा निबंधित है जिसकी निबंधन संख्या,,989/07-08 है।
माताजी आश्रम में सालों भर धार्मिक,भक्तिमूलक, सांस्कृतिक,साहित्यिक,सेवा मूलक और जन कल्याण के कार्य होते आ रहे हैं। माताजी आश्रम हाता के 2022 का बार्षिक प्रतिवेदन निम्न प्रकार है-12/1/2022…विवेकानन्द जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस, बिगत 12 जनवरी 2022 को माताजी आश्रम में वीर संन्यासी स्वामी विवेकानंद जी की 159 वीं जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस, विविध कार्यक्रमो के साथ धूमधाम से मनाई गई।14 मार्च से 17 मार्च 2022,
बिगत 14 मार्च2022 को माताजी आश्रम में रामकृष्ण मंदिर और रामकृष्ण, माँ सारदा देवी और स्वामी विवेकानंद जी के मूर्ति की प्रतिष्ठा धूमधाम से कई तरह के कार्यक्रमों के साथ किया गया।इसके साथ आश्रम का बार्षिक 84 वाँ उत्सव और रामकृष्ण देव की 187 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई।15 तारीख को पदावली कीर्तन,16 तारीख को अखंड हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया।17 तारीख को उत्सव का समापन हुआ।
20/3/2022 बिगत 20 मार्च 2022 को माताजी आश्रम में रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर और पूर्णिमा नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान से एकदिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 50 लोगो का नेत्र परीक्षण किया गया ,उनमें से 30 लोगो का निःशुल्क मोतियाबिंद का ऑपेरशन किया गया।
15/4/2022…बिगत 15 अप्रैल को माताजी आश्रम में सादे समारोह में बंगला नववर्ष अर्थात पहला बैशाख उत्सव का आयोजन किया गया और सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।
30/5/22 बिगत 30 मई 2022 माताजी आश्रम में रात को फ़लहरिणी काली पूजा का आयोजन किया गया और काली कीर्तन किया गया।
31/5/2022..बिगत 31 मई को माताजी आश्रम में वट सावित्री पूजा का आयोजन किया गया जिसमें आस पास के विवाहित महिलाओं में पंचवटी में सावित्री व्रत रखकर जमराज की पूजा की ओर अपने अपने पति के लिए लंबी उम्र की कामना की।
7/7/2022 से 14/7/2022 तक आठ दिवसीय कथामृत उत्सव
हर वर्ष की भांति इस वर्ष की माताजी आश्रम के ओर से विभिन्न गांव में आठ दिवसीय रामकृष्ण कथामृत उत्सव 7 जुलाई से 14 जुलाई तक धूमधाम से मनाया गया।7 जुलाई को रासुनचोपा गांव ने,8 जुलाई को जाम्बनी गांव में,9 जुलाई को बड़ा भूमरी गांव ने,10 जुलाई को बुरुडीह गांव में,11 जुलाई को सरमंदा गांव में,12 जुलाई को बड़ा भलकी गांव में,13 जुलाई को सानग्राम में और 14 जुलाई को माताजी आश्रम में मनाया गया।
13/7/2022 बिगत 13 जुलाई 2022 को माताजी आश्रम हाता में गुरु पूर्णिमा सह ब्यास जयंती मनाई गई।इस अबसर पर सत्य नारायण भगवान की पूजा भी की गई।14/7/2022 बिगत 14 जुलाई को माताजी आश्रम में रामकृष्ण कथामृत के लेखक महेंद्र गुप्त की जयंती मनाई गई। इसके साथ कथामृत उत्सव का समापन समारोह को भी विधिवत अनुष्ठान के साथ मनाया गया।
25/7/2022 बिगत 25 जुलाई को माताजी आश्रम में विश्व शांति के लिए सुंदरा कांड का पाठ का आयोजन किया गया।
11.8/8/2022 बिगत 8 अगस्त 2022 को माताजी आश्रम में एक सादे समारोह में रच्छा बंधन उत्सव मनाया गया।इस अबसर पर प्रजापति ब्रह्म कुमारी के बहनों ने माताजी आश्रम के भक्तजनो को राखी बांधी।
12.19/8/2022… हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माताजी आश्रम में बिगत 19 अगस्त 2022 के रात को जन्मास्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की बिशेष पूजा,भागवत पाठ, कृष्ण भजन आदि कार्यक्रम हुआ।5/9/2022 बिगत दिनांक 5 सितंबर 2022 को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राधास्टामि पूजा का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने व्रत रखकर राधारानी की पूजा अर्चना की।
16/10/2022 बिगत दिनांक 16 अक्टूबर 2022 को माताजी आश्रम में योगेश्वरी माँ की 160 वीं जयंती सह बिजया सम्मेलन विविध कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाई गई और विजया दशमी की शुभकामनाएं दी गई।
24/10/2022
बिगत दिनांक 24 अक्टूबर 2022 को माताजी आश्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कालीपूजा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर काली कीर्तन भी किया गया।
16/11/2022 बिगत 6 नवंबर को माताजी आश्रम में समाज सेवी और माताजी आश्रम के ट्रस्टी स्वर्गीय लखी चरण कुंडू की स्मृति में एकदिवसीय स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल शिविर मैं 101 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
27/11/2022
बिगत दिनांक 27 नवंबर 2022 को माताजी आश्रम में रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर और पूर्णिमा नेत्रालय जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान से एकदिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 130 मरीजो का नेत्र जांच किया गया उनमें से कुल 70 लोगो का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपेरशन किया गया।
15/12/2022 हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिगत 15 दिसंबर 2022 को जगत जननी माँ सारदा देवी की 170 वीं जयंती विविध अनुष्ठान के साथ धूमधाम से मनाई गई ,इस अवसर पर महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आल्पना, शंखध्वनि और मेहंदी प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया, जिसमें बिभिन्न गांव के विवाहित और अविवाहित अनेको महिलाओं ने भाग लिया।सभी सफल महिलाओं को आगामी 12 जनवरी 2023 को विवेकानंद जयंती समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा।
इसके अलावे प्रतिदिन रामकृष्ण मंदिर में ठाकुर जी की संध्या आरती,भजन कीर्तन और रामकृष्ण कथामृत पाठ हो रहा है।जहाँ तक आश्रम का विकास की बात है अभी आश्रम में किचेन रूम,एक स्टोर रूम और दो अतिथि भवन निर्माधिन है।इसके लिए भक्तजनों की आर्थिक सहयोग का भी जरूरत है।उधर माताजी आश्रम का जमीन में बिगत अप्रैल महीने से साग सब्जी की खेती अरुण कुशवाहा और सोनू कुशवाहा के माध्यम से हो रहा है।अभी आश्रम मैं और भी बहुत विकास होना बाकी है।आश्रम के सौंदर्य करण के ऊपर काम किया जा रहा है और इसके लिए क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों से सहयोग ली जा रही है।रामकृष्ण मंदिर प्रतिष्ठा के पश्चात भक्त जनों की संख्या में बेहद वृद्धि हुई है। माताजी आश्रम हाता की ओर से अपील की गई है आश्रम को व्यवस्थित ढंग से एवं सुचारु रुप से संचालन के लिए सहयोग करें ताकि इस धरोहर का मान सदा ऊंचा रहे।

Related posts

बरही सीओ ने राजकीय बुनियादी विद्यालय पंचमाधव बूथ का किया स्थल निरीक्षण

jharkhandnews24

विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन ने बरही चौक पर रिक्शा ठेला चालकों एवं मोची रविदास भाइयों के बीच कंबल का किया वितरण

jharkhandnews24

वेक्टर क्लासेस में उड़े अबीर लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

jharkhandnews24

अदाणी फॉउंडेशन ने चित्रांकन प्रतियोगिता का किया आयोजन

jharkhandnews24

विजया मिलन से प्रेम और आत्मीयता बढ़ता है: संजीव सरदार*

hansraj

माहे ए रमजान क्यों खास जाने …. समाजसेवी तौकीर रजा के कलम से

jharkhandnews24

Leave a Comment