Advertisement
मंडरो प्रखंड बीडीओ और सीओ ने अपने हाथों से दिया दिव्यांग छात्र को ट्राइसाइकिल
संवाददाता तारिक अनवर
Advertisement
मंडरो साहेबगंज झारखंड
मंडरो प्रखंड परिसर में शुक्रवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा मंडरो प्रखंड अंतर्गत गडरा पंचायत के तालेडीह गांव के छात्र मोहम्मद नसीम अंसारी को ट्राइसाइकिल दिया गया। वही ट्राइसाइकिल मंडरो बीडीओ श्रीमती कनक और सीओ नरेश मुंडा के द्वारा अपने शुभ हाथों से दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा की मंडरो प्रखंड के और भी कई छात्र छात्राओं को ट्राइसाइकिल वितरण किया जायेगा।मौके पर बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षिका शांति हंसदा, दीपक मिश्रा, प्रभु मंडल आदि मौजूद थे।