May 19, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

बदाही गांव में रहने वाले बिरहोर परिवार के बीच कंबल का किया गया वितरण

Advertisement

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। कोनहराखुर्द पंचायत क्षेत्र के ग्राम धरहरा बिरहोर टोला में आदिम जनजाति बिरहोर परिवार के बीच 46 कंबल बांटा गया। मौके पर मौजूद प्रखंड प्रमुख रेणू देवी, बीडीओ कृति बाला लकडा, जिप सदस्य कुमकुम देवी, मुखिया मुन्नी देवी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक ठाकुर ने बिरहोरों के बीच संयुक्त रूप से कंबल का वितरण किया। प्रमुख रेणू देवी ने कहा की विलुप्त के कगार पर आदिम जनजाति बिरहोर परिवार को ठंड से बचाव के लिए कंबल दिया जा रहा है। जिप सदस्य कुमकुम देवी ने अपनी ओर से बिरहोर और बिरहोरिन के बीच बिस्कुट तथा सिंदूर का वितरण किया। मुखिया मुन्नी देवी ने कहा की आदिम जनजाति बिरहोर को विशेष रूप से ध्यान दूंगी और हर संभव मदद करूंगी। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र कुमार शर्मा, पंसस प्रतिनिधि सराज अंसारी, मुमताज अंसारी, बीएफटी महेंद्र टुडू, वार्ड सदस्य अर्जुन दास, मनोज कुमार सिंह, विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड मंत्री सह चाणक्य जेपी पब्लिक स्कूल के निर्देशक सत्यम भारती, शिक्षक अजय मेहता, सैफुल रहमान, डीलर मनोज प्रसाद, चंपा बिरहोरिन, मीना बिरहोरिन, एतवा बिरहोर, रोटे बिरहोर, टुनटुन बिरहोर, राजू बिरहोर व अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Related posts

सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल. एक रेफर

reporter

सनप्रो पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह सम्पन्न, बच्चों ने की खूब मस्ती

jharkhandnews24

रामपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में मोटर के तार और पाइप समेत अन्य समान हुई चोरी

jharkhandnews24

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत वितरण आमंत्रण 01 जनवरी से 15 जनवरी तक

jharkhandnews24

विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस पर मानसरोवर पब्लिक स्कूल घंघरी में कंप्यूटर का स्मार्ट कक्षा शुरू. खेलकूद आयोजित

jharkhandnews24

जीएम इंटर महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस पर किया गया सेमिनार का आयोजन

jharkhandnews24

Leave a Comment