झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम डूमरडीहा स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय का मुखिया रीता देवी ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुखिया ने विद्यालय के कमरों, जल स्रोत, साफ सफाई और खेल मैदान का जायजा लिया। मुखिया ने विद्यालय में शिक्षक श्याम किशोर पांडेय को उपस्थित पाया जबकी दूसरे शिक्षक सुंदर तुरी आकस्मिक अवकाश पर थे। विद्यालय में मध्याह्न भोजन एवं बच्चों की उपस्थिति को संतोषजनक पाई। मौके पर उन्होंने बच्चों से कई प्रश्न पूछे जिसका छात्रों ने संतोषजनक जवाब दिया। प्रतिनिधि डेगलाल साव ने कहा की विद्यालय में इसी प्रकार का मुखिया का औचक निरीक्षण होता रहेगा। विद्यालय की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा। मौके पर पंचायत समिति सदस्य सूरज मुन्नी देवी, वार्ड सदस्य महेश साव, मोहन साव, शिबू मांझी के अलावे कई लोग उपस्थित थे।