Ad image

जेएलकेएम के केंद्रीय युवा मोर्चा के महासचिव

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

चंदन महतो बने जेएलकेएम के केंद्रीय युवा मोर्चा के महासचिव

रांची: झारखंड की राजनीति में युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने अपने केंद्रीय युवा मोर्चा का पुनर्गठन किया है। इस क्रम में चंदन महतो को संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें केंद्रीय युवा मोर्चा के महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले चंदन महतो पार्टी के केंद्रीय संगठन मंत्री के रूप में कार्यरत थे और संगठन को सक्रिय बनाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।

केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में स्पष्ट किया गया है कि युवा मोर्चा को नई दिशा देने के लिए चंदन महतो जैसे ऊर्जावान और जमीनी नेता की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। नियुक्ति के बाद चंदन महतो ने केंद्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि वे संगठन की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में जेएलकेएम के युवा मोर्चा को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।

Share This Article
Leave a Comment