Ad image

चंदवारा पश्चिमी पंचायत सचिवालय में संविधान दिवस का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

चंदवारा पश्चिमी पंचायत सचिवालय में संविधान दिवस का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन

चंदवारा प्रखंड संवाददाता
मंटु सोनी

चंदवारा पश्चिमी पंचायत सचिवालय में संविधान दिवस अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार बंटी द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके महान योगदान को नमन करते हुए हुई। पंचायत सचिवालय में देशभक्ति और संवैधानिक चेतना की भावना से ओतप्रोत हो उठा।
इस अवसर पर चंदवारा प्रखंड के अनेक जनप्रतिनिधि ने सफल आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने संविधान की महत्ता, नागरिक कर्तव्य, समता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
समारोह को संबोधित करते हुए चंदवारा प्रखंड उपप्रमुख खुशबू देवी ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सर्वाधिक प्रगतिशील एवं जीवंत संविधान है, जो हर नागरिक को समानता, न्याय एवं स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने ग्रामीणों से संविधान के आदर्शों को चरित्र और व्यवहार में अपनाने का आग्रह किया।
चंदवारा पश्चिमी मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा ने भी सभी को संविधान को राष्ट्र की आत्मा बताते हुए इसके प्रति निष्ठा और सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया।
अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार मिश्रा ने कहा कि संविधान दिवस का उद्देश्य में संवैधानिक जागरूकता विकसित करना है। उन्होंने ग्रामीणों को राष्ट्रहित में जिम्मेदार, जागरूक और आदर्श नागरिक बनने का संदेश दिया। गरिमामयी उपस्थिति के साथ कार्यक्रम में सहभागी रहे। राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, संवैधानिक मूल्यों एवं ज्ञान की ऊर्जा प्रवाहित होती रही, जिसने इस आयोजन को अत्यंत यादगार बना दिया।

Share This Article
Leave a Comment