WhatsApp Group
Join Now
आदि कर्मयोगी अभियान के तहत सीजुआ में ग्राम सभा का आयोजन
पप्पू वर्मा बोकारो
(बोकारो)। आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत विकास योजना का अनुमोदन करने हेतु बोकारो जिला के चन्द्रपुरा प्रखंड के ग्राम पंचायत सीजुआ में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में मुख्य रूप से चंद्रपुरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी ईश्वर दयाल महतो उपस्थित थे।
इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ महतो ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान जनजातीय समुदायों में सेवा, समर्पण और संकल्प के माध्यम से जमीनी स्तर पर उतरदायी शासन को बढावा देने और अंतिम छोर तक सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्रीय आंदोलन है। मौके पर प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी निशांत कुमार अंबष्ट,मुखिया सरिता देवी, पंचायत सचिव राहुल कुमार मुर्मू आदि उपस्थित थे।
