Ad image

अवैध अफीम के साथ दो युवक गिरफ्तार

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

अवैध अफीम के साथ दो युवक गिरफ्तार

विकाश कुमार चतरा, कान्हाचट्टी

गुरुवार को चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के लोटार डैम के पास कुछ लोगों द्वारा अवैध अफीम की खरीद बिक्री होने वाली है। जिसके बाद सूचना का सत्यापन करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लोटार डैम के समीप से दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में आते देखा गया। जिसके बाद पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने का प्रयास किए। जिसके बाद दोनों को पकड़ा गया। दोनों के पास से सफ़ेद प्लास्टिक में करीब 3.12 किलो अवैध अफीम बरामद किया गया। जिसके बाद दोनों युवकों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों युवकों के पास से दो मोबाइल भी बरामद किया गया है। वही छापामारी दल में सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम खंडेलवाल, गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव, स अ नि विद्यानंद शर्मा गिद्धौर थाना, स अ नि रंजय कुमार सिंह गिद्धौर थाना, सशस्त्र बल गिद्धौर थाना शामिल है।

Share This Article
Leave a Comment