Ad image

संविधान हिला, सियासत कांपी, महिला पीएम बनने पर नेपाल में मचा हंगामा

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

नेपाल-

काठमांडू की ठंडी रात में नेपाल की राजनीति अचानक तप उठी। राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में शुक्रवार को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने ऐसा दांव चला, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। यह कदम न सिर्फ इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया, बल्कि संवैधानिक हलचल भी मचा गया। अब तक हर सरकार अनुच्छेद 76 के तहत बनती आई थी, लेकिन इस बार राष्ट्रपति ने सीधा अनुच्छेद 61 का सहारा लिया। एक ऐसा प्रावधान जिसमें प्रधानमंत्री का नाम तक दर्ज नहीं है! यानि राष्ट्रपति ने अपनी विशेष शक्तियों का इस्तेमाल कर देश की बागडोर कार्की को सौंप दी। साथ ही यह घोषणा भी कर दी गई कि अगले छह महीनों में संसद का चुनाव होगा।लेकिन इस फैसले के तुरंत बाद राजनीतिक माहौल और गरम हो गया। जेन-ज़ी नेताओं ने ऐलान किया कि वे इस सरकार का हिस्सा नहीं बनेंगे।

 

उनका कहना है हम सत्ता की कुर्सी नहीं, बल्कि जनता की निगरानी चाहते हैं। इस बयान ने सियासी हलकों में और सनसनी फैला दी है। उधर काठमांडू के चर्चित मेयर बालेन शाह ने शपथ ग्रहण के बाद सड़कों पर गूंजे नारों और बलिदानों को याद करते हुए प्रदर्शनकारियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, जेन-ज़ी की बहादुरी ने इतिहास बदल दिया। आपके बलिदान को नेपाल कभी नहीं भूलेगा। यह योगदान भविष्य की पीढ़ियों को देशभक्ति का पाठ पढ़ाएगा।

 

यह पहली बार नहीं है कि नेपाल में कोई जज प्रधानमंत्री बना हो। 2013 में मुख्य न्यायाधीश खिलराज रेग्मी को भी राजनीतिक गतिरोध तोड़ने के लिए अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया था। अब एक बार फिर, न्यायपालिका से आईं सुशीला कार्की ने वही इतिहास दोहराया है, लेकिन इस बार महिला नेतृत्व के रूप में। नेपाल की सियासत इस वक्त मानो ज्वालामुखी के मुहाने पर खड़ी है। एक तरफ संविधान की असामान्य व्याख्या, दूसरी तरफ युवाओं का विद्रोही रुख और बीच में पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री पूरा परिदृश्य देश को आने वाले महीनों में हिला कर रख सकता है। नेपाल में सत्ता बदल गई है, लेकिन असली तूफ़ान अभी बाकी है!

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार एवं मीडिया कम्युनिकेशन से जुड़े पेशेवर हैं। वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हंसराज ने अपने करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की। बीते वर्षों में उन्होंने झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन, रिपोर्टिंग और ग्राउंड कवरेज किया है।उन्होंने विभिन्न चुनावों की प्रत्यक्ष एवं जमीनी रिपोर्टिंग करते हुए चुनावी माहौल, जनमत, स्थानीय मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों और मतदाताओं के बीच जाकर रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया है। क्षेत्रीय राजनीति और जनसरोकार के मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय परिस्थितियों और प्रत्यक्ष अनुभवों को विशेष महत्व मिलता है। वर्तमान में वे झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 एवं क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र लेखन एवं रिपोर्टिंग कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में संपादकीय एवं संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दे, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श, आदिवासी समाज, राजनीति और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। राजनीतिक संवाद एवं मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। शैक्षणिक रूप से हंसराज वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। साहित्यिक अध्ययन और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का समन्वय उनके लेखन को विषयगत समझ, सामाजिक संवेदना और प्रभावी भाषा प्रदान करता है। हजारीबाग के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और स्वतंत्र पत्रकारिता के माध्यम से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को व्यापक विमर्श तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं।
Leave a Comment