Ad image

रांची की सड़कें बेकाबू, कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, प्रशासन की वैकल्पिक व्यवस्था नाकाफी

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रांची-

रांची की सड़कें शुक्रवार की सुबह अफरा-तफरी से भर गईं, जब शहर की सिटी बस सेवा अचानक ठप हो गई। प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के करीब 50 ड्राइवर और कंडक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दीं। इस फैसले ने जहां परिवहन व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं आम यात्रियों की परेशानियाँ भी कई गुना बढ़ा दीं। छंटनी के विरोध में नाराज़ अनुबंध कर्मचारी सुबह से ही कचहरी चौक पर बसों के सामने बैठकर धरना देने लगे। उनका कहना है कि जब तक नौकरी बहाल नहीं की जाती, आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने यह भी ऐलान किया है कि यदि उनकी मांगों को नज़रअंदाज़ किया गया तो वे फिरायालाल चौक पर भी प्रदर्शन करेंगे, जिससे पूरे शहर का ट्रैफिक ठप पड़ सकता है। इस अचानक फैसले का सबसे बड़ा खामियाज़ा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों से लेकर ऑफिस जाने वाले लोग और रोज़ाना बसों से सफर करने वाले बुज़ुर्ग यात्री घंटों बस स्टॉप पर इंतज़ार करते रहे।

 

वैकल्पिक मार्ग से चलाई जा रही बसों ने उनकी दिक्कतें और बढ़ा दीं, क्योंकि बदलते रूट और अतिरिक्त किराए ने लोगों को दोहरी मार दी। प्रशासन ने दावा किया है कि बसों का संचालन पूरी तरह से बंद नहीं किया गया है, बल्कि वैकल्पिक इंतज़ाम किए जा रहे हैं। लेकिन प्रदर्शनकारियों का गुस्सा फिलहाल कम होता नहीं दिख रहा है। वहीं खबर लिखे जाने तक कचहरी चौक पर प्रदर्शन जारी था और कर्मचारी बसों के सामने ही डटे हुए थे। इस वजह से शहर के कई हिस्सों में जाम की स्थिति बनी रही और आम लोग परेशानियों से जूझते रहे।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार एवं मीडिया कम्युनिकेशन से जुड़े पेशेवर हैं। वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हंसराज ने अपने करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की। बीते वर्षों में उन्होंने झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन, रिपोर्टिंग और ग्राउंड कवरेज किया है।उन्होंने विभिन्न चुनावों की प्रत्यक्ष एवं जमीनी रिपोर्टिंग करते हुए चुनावी माहौल, जनमत, स्थानीय मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों और मतदाताओं के बीच जाकर रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया है। क्षेत्रीय राजनीति और जनसरोकार के मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय परिस्थितियों और प्रत्यक्ष अनुभवों को विशेष महत्व मिलता है। वर्तमान में वे झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 एवं क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र लेखन एवं रिपोर्टिंग कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में संपादकीय एवं संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दे, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श, आदिवासी समाज, राजनीति और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। राजनीतिक संवाद एवं मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। शैक्षणिक रूप से हंसराज वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। साहित्यिक अध्ययन और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का समन्वय उनके लेखन को विषयगत समझ, सामाजिक संवेदना और प्रभावी भाषा प्रदान करता है। हजारीबाग के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और स्वतंत्र पत्रकारिता के माध्यम से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को व्यापक विमर्श तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं।
Leave a Comment