Ad image

नेपाल में सियासी भूचाल, ज़ेन की बगावत के आगे झुके केपी शर्मा ओली, इस्तीफ़ा देकर छोड़ी गद्दी, 21 की मौत से थर्राया काठमांडू

3 Min Read
नेपाल में सियासी भूचाल
WhatsApp Group Join Now

काठमांडू-
उत्कर्ष तिवारी

  • नेपाल की राजधानी काठमांडू इस वक़्त सियासी और सामाजिक हलचल का केंद्र बन चुकी है। सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ ज़ेन ज़ी की अगुवाई में शुरू हुआ आंदोलन अब इतिहास की सबसे भयावह बगावतों में गिना जा रहा है। सड़कों पर युवा प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों की झड़पों में अब तक इक्कीस लोगों की जान जा चुकी है। हालात बेकाबू होते ही प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को राष्ट्रपnति राम चंद्र पौडेल को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया।

ओली के इस्तीफ़े से पहले ही उनकी सरकार की पकड़ ढीली पड़ चुकी थी। गठबंधन सहयोगियों, नेपाली कांग्रेस और नेपाली समाज पार्टी के मंत्रियों ने बगावत करते हुए मंत्रिमंडल छोड़ दिया था। राजनीतिक दबाव और जनाक्रोश की आँधी में घिरे ओली ने अंततः पद छोड़कर पीछे हटने का रास्ता चुना।

 

त्यागपत्र में ओली ने लिखा है कि वे संविधान के अनुच्छेद 77 (1) (ए) के तहत पद से हट रहे हैं ताकि असामान्य हालात में राजनीतिक समाधान तलाशा जा सके। मगर सवाल उठ रहा है कि क्या केवल इस्तीफ़ा देने से काठमांडू की सड़कों पर धधकती आग शांत हो पाएगी?कर्फ़्यू के बावजूद मंगलवार को राजधानी दहल उठी। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने सिंह दरबार और संसद भवन पर धावा बोला, न्यू बानेश्वर स्थित संसद भवन में आगजनी की गई और नारे गूंजते रहे। ओली इस्तीफ़ा दो! सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ओली के भक्तपुर स्थित आवास को जलते हुए देखा जा सकता है, वहीं ग़ुस्साई भीड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के घर पर भी हमला बोल दिया।

931311d0 8d61 11f0 b391 6936825093bd.jpg

 

 

c9596390 8c

हालात इतने भयावह हो गए कि त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे तक को बंद करना पड़ा। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने धुएँ और सुरक्षा जोखिम का हवाला देते हुए सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रोक दीं। पूरे काठमांडू घाटी को एक युद्धक्षेत्र जैसा माहौल घेरे हुए है। नेपाली समाचार के रिपोर्ट के मुताबिक, देश के कई बड़े अख़बारों ने विशेष संपादकीय छापकर ओली से इस्तीफ़ा देने की माँग की थी। जनता के ग़ुस्से और मीडिया के दबाव के बीच अंततः ओली को गद्दी छोड़नी पड़ी। अब सवाल यह है कि नेपाल की राजनीति का अगला चेहरा कौन होगा? क्या ज़ेन ज़ी की यह बगावत सत्ता का समीकरण बदल देगी या फिर देश और गहरे संकट में धकेल दिया जाएगा? काठमांडू की सड़कों पर धधकती आग और हवा में उठता धुआँ इस सवाल का जवाब आज भी अनसुलझा छोड़ रहे हैं।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार हैं जो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और पिछले वर्षों में झारखंड के सामाजिक राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन एवं रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में हंसराज झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र रूप से लेखन कर रहे हैं। इसके साथ ही वह झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दों सामाजिक न्याय लोकतांत्रिक विमर्श और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। आदिवासी समुदायों से संबंधित मुद्दों पर उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है और समुदाय के बीच जाकर उनके सामाजिक सरोकारों चुनौतियों और स्थानीय परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया है। प्रत्यक्ष अनुभव और स्थानीय संदर्भों को अपनी रिपोर्टिंग में शामिल करना उनकी पत्रकारिता की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। हंसराज को राजनीतिक संवाद और मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी कार्य करने का अनुभव है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की भूमिका केवल सूचना उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है बल्कि जनता से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को सामने लाना और उन्हें व्यापक सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा बनाना भी पत्रकार की जिम्मेदारी है।शैक्षणिक रूप से हंसराज रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का मेल उनके लेखन को विषय की समझ और भाषा दोनों स्तरों पर मजबूती प्रदान करता है।हजारीबाग जिले के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं। वह पत्रकारिता और स्वतंत्र लेखन के माध्यम से झारखंड के जमीनी मुद्दों सामाजिक बदलाव और जनसरोकार से जुड़े विषयों को लगातार सामने ला रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *