Ad image

ब्रेकिंग न्यूज़- कुड़मी समाज पर आपत्तिजनक बयान का खामियाजा, JLKM ने पूर्व प्रत्याशी निशा भगत पर गिरी गाज़

1 Min Read
निशा भगत
WhatsApp Group Join Now

रांची-
उत्कर्ष तिवारी

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने अपनी पूर्व प्रत्याशी निशा भगत पर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें सभी पदों और जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है, साथ ही 6 साल तक किसी भी संगठनात्मक गतिविधि में भागीदारी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने आदेश जारी करते हुए कहा कि JLKM का उद्देश्य समाज के हर वर्ग, लिंग, धर्म और जाति के सम्मान व समानता की रक्षा करना है। ऐसे में किसी भी प्रकार का भड़काऊ, असत्य या आपत्तिजनक बयान पार्टी की विचारधारा और अनुशासन के खिलाफ है। हाल ही में निशा भगत द्वारा कुड़मी समुदाय पर दिए गए बयान को पार्टी ने असत्य एवं असंवेदनशील करार दिया।

  • WhatsApp Image 2025 09 06 at 12.59.59 ecfd848a

इसे सामाजिक सौहार्द्र को ठेस पहुँचाने वाला बताते हुए अनुशासन समिति ने सख्त रुख अपनाया। पार्टी का कहना है कि सामाजिक एकता और भाईचारे को नुकसान पहुँचाने वाले तत्वों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आदेश की प्रति जिला और प्रखंड पदाधिकारियों को भी भेज दी गई है।

TAGGED:
Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार हैं जो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और पिछले वर्षों में झारखंड के सामाजिक राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन एवं रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में हंसराज झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र रूप से लेखन कर रहे हैं। इसके साथ ही वह झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दों सामाजिक न्याय लोकतांत्रिक विमर्श और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। आदिवासी समुदायों से संबंधित मुद्दों पर उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है और समुदाय के बीच जाकर उनके सामाजिक सरोकारों चुनौतियों और स्थानीय परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया है। प्रत्यक्ष अनुभव और स्थानीय संदर्भों को अपनी रिपोर्टिंग में शामिल करना उनकी पत्रकारिता की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। हंसराज को राजनीतिक संवाद और मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी कार्य करने का अनुभव है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की भूमिका केवल सूचना उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है बल्कि जनता से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को सामने लाना और उन्हें व्यापक सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा बनाना भी पत्रकार की जिम्मेदारी है।शैक्षणिक रूप से हंसराज रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का मेल उनके लेखन को विषय की समझ और भाषा दोनों स्तरों पर मजबूती प्रदान करता है।हजारीबाग जिले के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं। वह पत्रकारिता और स्वतंत्र लेखन के माध्यम से झारखंड के जमीनी मुद्दों सामाजिक बदलाव और जनसरोकार से जुड़े विषयों को लगातार सामने ला रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *