Ad image

ब्रेकिंग न्यूज- पंचायत सहायक संघ ने डुमरी विधायक जयराम महतो को सौंपा मांग पत्र

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

डुमरी-
सेन्ट्रल डेस्क

पंचायत सहायक संघ की ओर से डुमरी विधायक जयराम महतो को एक मांग पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर संघ के पूर्व प्रदेश महासचिव हेमंत पाण्डेय ने विधायक से उनके पैतृक आवास पर मुलाकात कर पंचायत सहायकों की समस्याओं से अवगत कराया।हेमंत पाण्डेय ने कहा कि पंचायत सहायकों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर यह मांग पत्र सौंपा गया है। उन्होंने कहा, हम आपसे बहुत उम्मीदों के साथ मिले हैं। पंचायत सहायक महासंघ को भरोसा है कि आप हमारी आवाज़ को सरकार तक पहुंचाएंगे। संघ की ओर से नियुक्ति के स्थायीकरण, मानदेय में वृद्धि, सेवा सुरक्षा, पेंशन जैसी सुविधाओं सहित कई अहम मुद्दों पर विधायक का ध्यान आकृष्ट कराया गया।विधायक जयराम महतो ने पंचायत सहायकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि उनकी मांगें पूरी तरह जायज हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को विभागीय मंत्री और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। महतो ने कहा, आपके दर्द और संघर्ष को मैं भली-भांति समझ सकता हूं। आपकी मांगों को आगामी विधानसभा सत्र में उठाने का प्रयास करूंगा। आप संघर्ष जारी रखिए, मैं हर वक्त आपके साथ हूं। इस मुलाकात के बाद पंचायत सहायकों में नई उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द ही निकलेगा।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार हैं जो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और पिछले वर्षों में झारखंड के सामाजिक राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन एवं रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में हंसराज झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र रूप से लेखन कर रहे हैं। इसके साथ ही वह झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दों सामाजिक न्याय लोकतांत्रिक विमर्श और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। आदिवासी समुदायों से संबंधित मुद्दों पर उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है और समुदाय के बीच जाकर उनके सामाजिक सरोकारों चुनौतियों और स्थानीय परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया है। प्रत्यक्ष अनुभव और स्थानीय संदर्भों को अपनी रिपोर्टिंग में शामिल करना उनकी पत्रकारिता की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। हंसराज को राजनीतिक संवाद और मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी कार्य करने का अनुभव है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की भूमिका केवल सूचना उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है बल्कि जनता से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को सामने लाना और उन्हें व्यापक सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा बनाना भी पत्रकार की जिम्मेदारी है।शैक्षणिक रूप से हंसराज रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का मेल उनके लेखन को विषय की समझ और भाषा दोनों स्तरों पर मजबूती प्रदान करता है।हजारीबाग जिले के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं। वह पत्रकारिता और स्वतंत्र लेखन के माध्यम से झारखंड के जमीनी मुद्दों सामाजिक बदलाव और जनसरोकार से जुड़े विषयों को लगातार सामने ला रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *