Ad image

दीपक कुमार बनें झारखंड के एकमात्र जिला जज

1 Min Read
दीपक कुमार
WhatsApp Group Join Now

रांची-

झारखंड हाईकोर्ट की ओर से आयोजित वरीय न्यायिक सेवा परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी हुआ। इसमें गोड्डा जिले के दिग्घी गांव के दीपक कुमार को राज्य में दूसरी रैंक के साथ जिला जज के पद के लिए चयनित किया गया। कुल आठ न्यायिक अधिकारियों का चयन हुआ, जिसमें दीपक कुमार झारखंड राज्य के एकमात्र चयनित जज हैं। दीपक कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिग्घी मध्य विद्यालय से शुरू की और 1995 में देवघर हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से स्नातक और दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी व एलएलएम की डिग्री हासिल की। 2011 में वे दिल्ली कोर्ट में एपीपी बने और बाद में अतिरिक्त लोक अभियोजक के पद पर प्रमोट हुए। स्वजनों ने दीपक कुमार की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। गोड्डा के डाक बंगला रोड, प्रोफेसर कालोनी स्थित उनके परिवार ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार एवं मीडिया कम्युनिकेशन से जुड़े पेशेवर हैं। वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हंसराज ने अपने करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की। बीते वर्षों में उन्होंने झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन, रिपोर्टिंग और ग्राउंड कवरेज किया है।उन्होंने विभिन्न चुनावों की प्रत्यक्ष एवं जमीनी रिपोर्टिंग करते हुए चुनावी माहौल, जनमत, स्थानीय मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों और मतदाताओं के बीच जाकर रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया है। क्षेत्रीय राजनीति और जनसरोकार के मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय परिस्थितियों और प्रत्यक्ष अनुभवों को विशेष महत्व मिलता है। वर्तमान में वे झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 एवं क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र लेखन एवं रिपोर्टिंग कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में संपादकीय एवं संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दे, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श, आदिवासी समाज, राजनीति और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। राजनीतिक संवाद एवं मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। शैक्षणिक रूप से हंसराज वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। साहित्यिक अध्ययन और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का समन्वय उनके लेखन को विषयगत समझ, सामाजिक संवेदना और प्रभावी भाषा प्रदान करता है। हजारीबाग के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और स्वतंत्र पत्रकारिता के माध्यम से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को व्यापक विमर्श तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं।
Leave a Comment