May 18, 2024
Jharkhand News24
जिला

कदमा देवी मंडप में तीन दिवसीय यज्ञ का कलश यात्रा से हुआ प्रारंभ

Advertisement

कदमा देवी मंडप में तीन दिवसीय यज्ञ का कलश यात्रा से हुआ प्रारंभ

श्री श्री 108 श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए हज़ारीबाग़ के युवा सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष अजमेरा

यज्ञ मंडप में माथा टेक कर हज़ारीबाग़ वासियों के लिए की मंगलकामना

यज्ञ के आयोजन होने पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो जाता है – हर्ष अजमेरा

संवाददाता : हजारीबाग

हज़ारीबाग़ शहर के कटकमदाग प्रखंड के कदमा गाँव में कदमा देवी मंडप में बजरंग बली प्रतिमा स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्री श्री 108 हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा से प्रारंभ हो गया है। यज्ञ को लेकर हनुमान जयंती पर नगर भ्रमण यात्रा सह कलश यात्रा निकाला गया। जिसमें बडी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर इस कलश यात्रा में भाग लिए। नगर भ्रमण के बाद मंडप में पूजा अर्चना किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा शामिल हुए। नगर भ्रमण में सैकड़ो महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। 24 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। वहीं सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने नदी से कलश में जल लेकर मंदिर प्रांगण में प्रवेश किया। वहीं कलश यात्रा के पश्चात पंचांग पूजन, नन्दीमुख श्राद्ध, मंडप प्रवेश, बेदी पूजन, जलाधिवास के बाद संध्या आरती व भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।

Advertisement

प्रत्येक दिन विभिन्न अनुष्ठान के बाद संध्या आरती व भजन- कीर्तन का आयोजन किया जाना है। यज्ञ को लेकर कदमा में वातावरण माहौल पूरा भक्तिमय बना गया है। प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल हुए हर्ष अजमेरा ने सर्वप्रथम यज्ञ मंडप में माथा टेक कर उन्होंने सबके लिए मंगल कामना की। श्री अजमेरा ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना किया है। महायज्ञ समिति के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यज्ञ से क्षेत्र में शांति, सुख समृद्धि आती है। धार्मिक अनुष्ठानों से क्षेत्र में सकारात्मक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। यज्ञ के आयोजन होने पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो जाता है। इस यज्ञ कार्यक्रम के पूजन अनुष्ठान को संपन्न कराने के लिए आचार्य मिथिलेश पांडेय हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उदयनाथ सिंह , वीरेंद्र कुमार सिंह, सुरेश सिंह, सत्यपाल सिंह, विनय सिंह, नवीन सिन्हा, सहदेव सिंह, शंकर राणा , दिलीप साहू, प्रकाश साहू, मनोज सिन्हा, ऋषिकेश सिंह, नवीन सिंह, विजय सिंह, रीपू सिंह, शेखर सिंह, टिंकू कुमार, रोहित सिंह, उदयनाथ सिंह, विवेक सिंह, मोहित सिंह, सन्नी सिंह, पाल सिंह, वीरू सिंह, अभिज्ञान शौनिक्य, राजन सिंह, सागर सिंहा, अनिकेत सिंहा, रितिक सिंह, आयुष सिंह, सौरभ सिंह, बंटी सिंह, आदर्श श्रीवास्तव, आनंद सिंह सहित अन्य जुटे हुए हैं।

Related posts

जिला परिषद सूरज मंडल ने तिरिंग के समीप दुर्घटना में घायल को प्रशाशन के मदद से पहुंचाया अस्पताल

hansraj

एसपी मनोज रतन चौथे ने सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ किया अपराध गोष्ठी का आयोजन, दिए कई निर्देश

jharkhandnews24

पूर्व विधायक मनोज यादव के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात का 101वां संस्करण

hansraj

मुखिया चुनाव का पुर्नमतगणना के लिए पंचायती राज पदाधिकारी ने एसडीओ को दिया कार्यवाई का निर्देश

hansraj

डिजायर क्लासेस में हाई स्कूल एवं +2 शिक्षक बहाली की तैयारी 10 अक्टूबर से प्रारंभ

hansraj

प्रबंधन विभाग में रिलायंस जिओ का कैंपस चयन।

hansraj

Leave a Comment