May 14, 2024
Jharkhand News24
जिला

हजारीबाग लोस के बीजेपी सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने केरेडारी, बड़कागांव और डाड़ी भाजपा मंडलों के कार्यकर्ताओं संग किया परिचयात्मक बैठक, चुनाव को लेकर किया गहन मंथन

Advertisement

हजारीबाग लोस के बीजेपी सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने केरेडारी, बड़कागांव और डाड़ी भाजपा मंडलों के कार्यकर्ताओं संग किया परिचयात्मक बैठक, चुनाव को लेकर किया गहन मंथन

संवाददाता : हजारीबाग

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कृषि फार्म मैदान, केरेडारी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी, केरेडारी एवं पिपरवार मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक एवं होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल शामिल हुए और दोनों भाजपा मंडलों के कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उनको संबोधित किया। यहां दोनों भाजपा मंडलों के कार्यकताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया और पूर्ण समर्थन का भरोसा जताते हुए चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकने का वचन दिया। यहां इस क्षेत्र के विनय कुमार सिंह
(पिपरवार) और मुश्ताक (केरेडारी) ने भाजपा का दामन थामा। केरेडारी दौरे के क्रम में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने यहां केरेडारी चौक पर भाजपा और अपने पक्ष में सघन जनसंपर्क अभियान भी चलाया। उन्होंने यहां केरेडारी दक्षिणी क्षेत्र के जिप सदस्य अनिता देवी के आवास पर उनके प्रतिनिधि सह समाजसेवी प्रतिम सिंह और केरेडारी पश्चिमी क्षेत्र की जिप सदस्य गीता देवी के प्रतिनिधि निरंजन साव सहित कई गणमान्य लोगों से आत्मिय मुलाकात हुई और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा भी हुई ।

Advertisement

बड़कागांव भाजपा पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक सह होली मिलन समारोह जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय, बड़कागांव पूर्वी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक मुस्कान रेस्टुरेंट, तलस्वार और डाड़ी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक गिद्दी- सी में आयोजित हुई। इन सभी बैठकों में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल शामिल हुए और कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान भाजपा कार्यकताओं ने सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल का अभूतपूर्व स्वागत किया और पूर्ण समर्थन का भरोसा जताया। मनीष जायसवाल का क्षेत्र में कई जगहों पर स्थानीय लोगों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया ।

हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है और मनीष जायसवाल हजारीबाग लोकसभा में इसका वाहक मात्र है – मनीष जायसवाल

मौके पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता के मान- सम्मान का ध्यान रखना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा की मैंने पूरे लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडलों में कार्यकर्ताओं संग मंडलवार परिचयात्मक बैठक का आयोजन कर उनसे सीधे संवाद करने का अभियान चलाया हैं ताकि नेता और कार्यकर्ता के बीच कोई खाई ना रहें। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनीष जायसवाल ने कहा की हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है और मनीष जायसवाल हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में उसका वाहक मात्र है। आप सभी कार्यकर्ता खुद को प्रत्याशी मानकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में बड़ा कमल खिलाने के लिए एक एक मतदाता से सम्मान के साथ संपर्क करें तो निश्चित रूप में अबकी बार 400 पार का भाजपा का नारा सफल होगा और हिंदुस्तान विकास के क्षेत्र में अग्रणी स्थान पर पहुंचेगा ।

मौके पर ये गणमान्य लोग रहें मौजूद

बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकसभा महतो, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, केरेडारी भाजपा मंडल अध्यक्ष नेमा साव उर्फ़ कर्मचारी, पिपरवार भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव मिश्रा, बड़कागांव पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी, बड़कागांव पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, डाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष वकील महतो सहित सभी मंडलों के स्थानीय प्रमुख भाजपा नेता कार्यकर्ता के अलावे बड़ी सत्येंद्र सिंह, जयनारायण मेहता, मूलचंद साव, पुष्कर अग्रवाल, बालेश्वर कुमार, उपेंद्र सिंह, बालगोविंद सोनी, प्रीतम साव, बद्रीनारायण सिंह, टुकेश्वर प्रसाद, रंजित कुमार, पारसनाथ प्रसाद, जुगनू सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

Related posts

जहर खाने के युवक की स्थिति गंभीर. रेफर झारखंड न्यूज24 : बरकट्ठा जया अहमद बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गैड़ा निवासी सुजीत कुमार ठाकुर 23 वर्ष पिता स्व लोकन ठाकुर ने जहरीला दवा खा लिया। जिसें मंगलवार 7 जून की देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया।

hansraj

स्कूली बच्चों को चिलचिलाती धूप से अगर विभाग राहत देना चाहती है तो छुट्टी के समय में करें सुधार: निजाम खान

hansraj

उपायुक्त के निर्देशानुसार मैंस्ट्रुअल हाईजिन के साथ लाईफ स्कील ट्रेनिंग प्रोजेक्ट का चलाया जा रहा है कार्यक्रम

hansraj

शिक्षा मंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो के अंतिम दर्शन में शामिल हुए झामुमो नेता बिनोद विश्वकर्मा, दी श्रद्धांजलि

reporter

बरवां में श्री राम जन्म भुमि की पुनीत अक्षत पात्र वितरण का युवा नेता गौतम ने किया शुभारंभ

jharkhandnews24

उपायुक्त की अध्यक्षता में सिद्धो कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड की बैठक संपन्न, दिये जरूरी दिशा-निर्देश

jharkhandnews24

Leave a Comment