Advertisement
जनकल्याण समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन कल
संवाददाता : बरही
बरही प्रखंड के करियातपुर स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंडप परिसर में समाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली संस्था जनकल्याण समिति करियातपुर द्वारा शनिवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस सम्बंध में समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति ने बताया कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी 23 मार्च शनिवार को सुबह 11बजे से दोपहर 2 बजे करियातपुर दुर्गा मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग, एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों को शामिल होने का आग्रह किया।
Advertisement