May 20, 2024
Jharkhand News24
जिला

द आरसीआई के स्टूडेंट्स ने किया एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान, साइंस सिटी एवं फ्लावर पार्क का किया भ्रमण

Advertisement

द आरसीआई के स्टूडेंट्स ने किया एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान, साइंस सिटी एवं फ्लावर पार्क का किया भ्रमण

शैक्षणिक भ्रमण से स्टूडेंट्स का मनोवैज्ञानिक विकास निखरता है : निदेशक राकेश रोशन

संवाददाता : बरही

हजारीबाग रोड जिला पानी टंकी के समीप रोशन कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के द्वारा बुधवार 27 दिसंबर को संस्थान के सभी बच्चों को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए रांची भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान, साइंस सिटी एवं फ्लावर पार्क ले जाया गया। जहां बच्चों ने अपने झारखंड की कला-संस्कृति, वन-पर्यावरण, साइंस एंड टेक्नोलॉजी के साथ-साथ प्राकृतिक छटाओं का आनंद लिया। स्टूडेंट्स को सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान ले जाया गया। जहां बच्चों ने जंगली पशु-पक्षियों को देखा और वन से भरे पर्यावरण को जाना। इसके बाद साइंस सिटी में बच्चों ने झारखंड की कला-संस्कृति, कलाकृति एवं साइंस टेक्नोलॉजी से संबंधित विभिन्न बातों को जाना इसके पश्चात सभी को फ्लावर पार्क रांची ले जाया गया। जहां पर सारे स्टूडेंट्स ने जी भरके आनंद लिया। यहां ट्रेम्पो ट्रैकिंग, नाच-गाने, चिंड़ियाँ घर, स्लाइडिंग आदि का आनंद लिया।

Advertisement

संस्थान के निदेशक राकेश रोशन ने कहा कि इस तरह के भ्रमण से स्टूडेंट्स को सिलेबस के आलावा अतिरिक्त ज्ञान मिलता है। जहां वो अपने प्रकृति, संस्कृति एवं मनोरंज से जुड़ पाते हैं। इससे स्टूडेंट्स का मनोवैज्ञानिक विकास भी निखरता है। मौके पर संस्थान के शिक्षक अंकित चन्द्रवंशी, पंकज पंडित, शिक्षिका दिव्या निषाद, नन्दनी साहनी, अंशु गुप्ता समेत संस्थान स्टूडेंट्स खिरोधर यादव, रोहित गुप्ता, शिव सजदेवा, अनिल यादव, सत्यम साव, पवन राणा, विकास प्रजापति, अभिषेक चंद्रवंशी, मो सोहराब, मो वारिस, मो फ़ैज़, गौतम पासवान, चंदन पासवान, विशाल शर्मा, मनीष प्रजापति, सोनू कुमार, नीरज गिरी, बलराम सिंह, प्रदीप पंडित, लक्ष्मी भगत, राखी यादव, उषा यादव, प्राची चौधरी, साक्षी चौधरी, भूमि केशरी, पायल केशरी, चंदा कुमारी, रितिका कुमारी, अलका केशरी, रिया कुमारी, अर्चना कुमारी, ललीता कुमारी, राधिका कुमारी, सोनी वैशाली, स्वीटी सोनी, मुस्कान कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, किरण कुमारी, प्रियंका कुमारी, सोनी कुमारी, सुजाता कुमारी आदि शामिल थे।

Related posts

हिरणपुर थाना में अमर कुमार नए थाना प्रभारी नियुक्त किए गए

hansraj

गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजकर डायल करना पड़ा महंगा, साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से उड़ा लिए 1.25 लाख

hansraj

बाबा के दरबार में सभी इच्छा पूरी होती है :– रितेश खण्डेलवाल

jharkhandnews24

कांडी बलियारी निवासी को वृंदावन मथुरा में अपने दोस्त के साथ यमुना नदी में डूबने से हुआ मौत

hansraj

जीएम कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

hansraj

जयशंकर पाठक के झारखंड न्यास बोर्ड के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव ने दी बधाई

jharkhandnews24

Leave a Comment