May 19, 2024
Jharkhand News24
Other

टांगराईन में एक दिवसीय निशुल्क महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कुंकल स्टार बनी चैंपियन

Advertisement

टांगराईन में एक दिवसीय निशुल्क महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कुंकल स्टार बनी चैंपियन

पोटका/ पूर्वी सिंहभूम/ झारखण्ड

Advertisement

सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

 

छोटा मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आज क्षेत्र के महिलाओं ने अपनी छुपी हुई हुनर को बाहर लाकर दिखाया की ये भी किसी से कम नहीं।हर साल कि भांति इस साल जियड़ युमिद क्लब टांगराईन ने टांगराईन मैदान में क्षेत्र के महिलाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका देते हुए महिलाओं का फुटबॉल प्रतियोगिता एवं स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया।जिसमें कुल 8 महिला फुटबॉल टीम ने भाग लिया। जिसमें प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार की भागिदार कुंकल स्टार जमशेदपुर एवं हलमत एफ सी बनी एवं साथ ही साथ स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़, गणित रेस, चप्पल रेस, बैलून फोड़,अमड़ा दिपिल, म्यूजिक चेयार,200 मीटर दौड़, ग्लास दिपिल, मोमबत्ती रेस, म्यूजिक गेंद,जमाई बछाव आदि पर प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार के रूप में आकर्षक प्राइस दिया गया। महिलाओं ने क्लब के प्रयास से हुए इस आयोजन पर सराहना व्यक्त की। पूरे प्रतियोगिता में कॉमेंटेटर की भूमिका पर संजय सामंत एवं महेंद्र सिंह ने लुभावनी बोली से दर्शकों को मनोरंजन किया। खेल संचालक की भूमिका राजेश मार्डी, एवं लिलू मुर्मू ने निभाये।पुरस्कार वितरण समारोह में सेवानिवृत शिक्षक जय हरि सिंह मुंडा, सेवानिवृत्ति बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स माधव सिंह मुंडा, विद्याधर मंडल,सामाजिक कार्यकर्ता उज्जवल कुमार मंडल, पूर्व मुखिया राजा राम मुंडा उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष महेश्वर भगत, हरिपद सरदार,बबलू सिंह मुंडा, चरण टुडू, कमल मुंडा, प्रणव सिंह मुंडा, विश्वनाथ माझी, बुद्ध राय मुर्मू, विमल सिंह मुंडा, लट्टू माझी, खुदिया माझी, आकाश कर्मकार,रवि टुडू ,नरसिंह मुंडा, अजय पान, खुदिया माझी, जीतू माझी आदि की महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related posts

पोटका विधायक संजीव सरदार ने क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि के लिए हरिना मंदिर में जाकर टेका माथा

hansraj

चंपाई सोरेन को झारखण्ड का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर उनके चाहने वालों में खुशी की लहर, बटें मिठाई

hansraj

जिप सदस्य कुमकुम के प्रयास से प्रवासी मजदूर के परिवार को मिलेगा सहयोग राशि

reporter

रैपर यो यो हनी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, इस गैंगस्टर का नाम आया सामने

jharkhandnews24

कोयला सचिव अम्रित लाल मीणा ने मगध-आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र का किया दौरा।

hansraj

प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से अपनी समस्या एवं मुद्दों के साथ अब कर सकते हैं जिला प्रशासन से सीधी बात

hansraj

Leave a Comment