May 20, 2024
Jharkhand News24
जिला

भारतीय संविधान सर्वोपरी : मुखिया संदीप कुमार सुमन

Advertisement

भारतीय संविधान सर्वोपरी : मुखिया संदीप कुमार सुमन

संवाददाता : संतन कुमार दांगी

पत्थलगड़ा:- बरवाडीह पंचायत के मुखिया संदीप कुमार सुमन ने संविधान दिवस के मौके पर शुभकामना देते हुए कहा की भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में संविधान की अपनी एक खास अहमियत है। लोकतांत्रिक सरकार में सरकार की शक्तियों और नागरिकों के अधिकारों के बीच एक स्पष्ट संतुलन और विभाजन होता है। सरकार और नागरिकों की गतिविधियों की सीमाएं किस प्रकार तय की जाए, यह बात संविधान द्वारा तय की जाती है। प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनी कुमारी ने कहा की हमारा संविधान एक निर्जीव किताब मात्र नहीं है, एवं संविधान में स्री को समान जिंदगी जीने का हक संविधान देता है बल्कि ये क्रियाशील संस्थाओं की जरूरतों और उम्मीदों के साथ लगातार विकसित होने वाला एक सजीव दस्तावेज़ है। आज सें 74 साल पहले क़रीब 3 साल की व्यापक बहस के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को स्वीकार किया गया था।भारत में हर साल 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है । इसकी शुरुवात डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के 125वें जन्मदिवस पर 26 नवंबर 2015 को की गयी थी। जिसके बाद से पूरे भारत भर में हर वर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान दिवस के पीछे संविधान के महत्तव को जन जन तक पहुंचाने, युवाओं को संविधान के मूल भावना से रूबरू कराने और संविधान के प्रति उनकी आस्था को मजबूत करना ही मुख्य उद्देश्य हैं । दरअसल 26 नवंबर 1949 को पहली बार संविधान सभा में सविधान को अंगीकृत किया गया था जिसके बाद 26 जनवरी 1950 से ये पूरे भारत भर में लागू हो गया।आज देश के हर नागरिक को बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलकर देश की समृद्धि लाने में सहयोग करना आवश्यक है।आज के दौर में हर युवक को शिक्षित होना जरुरी हैं। तभी वें अपने अधिकारों कों पा सकते हैं। पत्थलगड़ा प्रखंड कार्यालय, बरवाडीह पंचायत भवन, सिंघानी पंचायत भवन, नावाडीह पंचायत भवन एवं नोनगांव पंचायत भवन के अलावे अन्य स्थानों में संविधान दिवस मनाया गया! संविधान दिवस मनाने को लेकर बरवाडीह पंचायत सचिव मोहम्मद अस्लम, सिंघानी पंचायत सचिव राकेश कुमार, बरवाडीह रोजगार सेवक जितेन्द्र कुमार गुप्ता, मनरेगा लाभुक कमलेश सिंह, जानकी दांगी,भीम दांगी,मुशाफिर राणा, पत्रकार संतन कुमार दांगी मुख्य रूप से उपस्थित थे!

Advertisement

Related posts

5 जुलाई को भाजपा जिला कार्यसमिति एवं विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

hansraj

मुखिया के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चलाई गई सफाई अभियान

hansraj

डीएसपीएमयू में शहीद रघुनाथ महतो के जयंती मनाई गई

jharkhandnews24

कल्याणपुर में जितिया, जतरा मेला में दिया निमंत्रण

hansraj

मार्खम कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम पर ऑनलाइन व्याख्यान संपन्न

hansraj

अंबेडकर रीजेंट ऑक्सफोर्ड स्कूल में “जल संग्रक्षण” पर पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

jharkhandnews24

Leave a Comment