May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

बरही विधानसभा स्तरीय संगठन पदाधिकारियों के साथ भाजपा का एक दिवसीय बैठक सम्पन्न

Advertisement

बरही विधानसभा स्तरीय संगठन पदाधिकारियों के साथ भाजपा का एक दिवसीय बैठक सम्पन्न

लोकसभा व विस चुनाव को लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने 2024 को लेकर भरी हुंकार

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भाजपा के क्लास में दिया होमवर्क, पदाधिकारियों से स्थिति का लिया जायजा

संवाददाता : बरही

भाजपा बरही विधानसभा स्तरीय संगठन पदाधिकारियों का एक दिवसीय बैठक स्टेशन रोड स्थित होटल ए.के. पैलेस में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक प्रकाश उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक यादव व संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी, योगेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रंजीत चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर उपस्थित रहें।

Advertisement

2024 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव सम्भवतः एक साथ होगी, तैयारी में जुट जाए कार्यकर्ता :

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि 2024 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव सम्भवतः एक साथ होगी। इसे देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अपने बूथों पर सक्रिय रहने का निर्देश दिया। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अभियान में जुट जाएं, लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कमल फूल के निशान पर आमजनमानस को मत दिलाने का काम कार्यकर्ता करें। भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासित होकर घर घर जाकर भाजपा के पक्ष में वोट मांगे और उनके समस्या का समाधान करने का प्रयास करें।

पार्टी को सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी बनाने के साथ मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प :

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बैठक में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार मजबूत सरकार बनाने की योजनाओं पर गहन विचार विमर्श किया। पार्टी को सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी सर्व समावेशी बनाने, केंद्र सरकार सहित विभिन्न भाजपा शासित राज्यों की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। बैठक में उन्होंने मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल और महा जनसंपर्क अभियान में जनता से मिल रहे अपार जन समर्थन के लिए जनता के प्रति आभार प्रकट किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत का हो रहा है सर्वांगीण विकास :

पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत का सर्वांगीण विकास हो रहा। कोई क्षेत्र भौगोलिक या प्रशासनिक रूप से विकास कार्यों से अछूता नहीं है। कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाएं सेवा भाव से धरातल पर उतारने का सार्थक प्रयास किया जा रहा। कहा कि दुनिया आज भारत की प्रशंसा कर रही। विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत की प्रगति सिर्फ भारत के लिए नही बल्कि दुनिया के लिए है, क्योंकि भारत वसुधैव कुटुंबकम् में विश्वास करता है। कोरोना काल में दुनियां ने भारत के इस सोच को नजदीक से महसूस किया है।

बैठक में यह रहें शामिल :

भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, रमेश ठाकुर, शैलेन्द्र सिन्हा, विवेकानंद सिंह, दामोदर सिंह, विकास सिंह, अनिल मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कतारियार, अर्जुन साव, मीडिया प्रभारी रौशन कुमार, गणेश यादव, अम्बिका सिंह, मुकुंद साव, डोमन पाण्डेय, जीप सदस्या प्रीति कुमारी, मंडल अध्यक्ष अमित साहू, बंधन यादव, मुकेश सिन्हा, बाबूलाल मेहता, द्वारिका राणा, राजेन्द्र चंद्रवंशी, पंकज वर्णवाल, मनोज साव, महामंत्री अरविंद सिंह, नागेश्वर रजक, कांति देवी, सुनीता विश्वकर्मा, लक्ष्मण यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव, बिरेन्द्र रजक, मोतीलाल चौधरी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रितेश केशरी, गजाधर प्रसाद, सुधीर राणा, सचिन यादव, नवलकिशोर सिंह, मुकेश कुमार, अरविंद कुमार, आशीष सिंह, बिपिन सिन्हा, लक्ष्मी सिंह, दिनेश साव, इंद्रदेव यादव सहित बरही विधानसभा के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

अबुवा आवास के लिए कोई व्यक्ति पैसा मांगता है तो इसकी सूचना हमें दें : रितेश ठाकुर

jharkhandnews24

उज्जवला फाउंडेशन के सदस्यों के बीच चूड़ा तिलकुट व चीनी का हुआ वितरण

jharkhandnews24

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का उपयुक्त ने लिया जाएगा

jharkhandnews24

महर्षि मेँही ध्यान योगाश्रम कर्णपुरा क्षेत्र की भूमि पूजन

jharkhandnews24

भेलाइडीह में हुए झगड़े ने तूल पकड़ा दोनों पक्षों ने कराई मामला दर्ज , जिला पार्षद भी कराएंगे मानहानि का मामला दर्ज

hansraj

उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चाकडी में होली मिलन समारोह का आयोजन

hansraj

Leave a Comment