उज्जवला फाउंडेशन के सदस्यों के बीच चूड़ा तिलकुट व चीनी का हुआ वितरण
गरीब व असहायों के बीच कंबल भी बांटे
मांडू
उज्जवला फाउंडेशन के सदस्यों के बीच बुधवार को बोंगावार फोरलेन स्थित जेपी रेस्टोरेंट सभागार में मकर संक्रांति के मौके पर चूड़ा, तिलकुट व चीनी का वितरण किया गया। साथ ही, कम्बल का वितरण किया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि जगेश्वर प्रजापति और संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष वीना कुमारी ने की। वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा रामगढ़ नगर परिषद मंडल अध्यक्ष मनोज गिरी व भाजपा वरिष्ठ नेता सुखदेव सोनी मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओ ने संस्था की उपलब्धियां से अवगत कराते हुए कहा कि संस्थान गरीब असहाय एवं निर्धन लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। आने वाले दिनों में यह संस्था एक इतिहास लिखेगा। जगेश्वर प्रजापति ने सदस्यों से आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन अपने-अपने घरों में दीप जलाकर दीपावली मनाने की अपील की। साथ ही, संस्था अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति की अगुवाई में हजारीबाग सांसद जयन्त सिन्हा द्वारा मिले 101 कम्बल सहित मकर संक्रांति पर्व के मौके पर चूड़ा, चीनी व तिलकुट का मौजूद अतिथियों के हाथों सदस्यों के बीच वितरित किया गया। मौके पर संस्था के सचिव आशा कुमारी, अनिता कुमारी, सुमन देवी, कौशल्या देवी, मन्सरी देवी, मालती देवी, मीना देवी, किरण देवी, गुड़िया देवी, ललिता देवी, सविता देवी, बिंदू देवी, लवली देवी, सीमा देवी, पूनम देवी समेत कई सदस्य मौजूद थे।