May 18, 2024
Jharkhand News24
ब्रेकिंग न्यूज़

एक ही आँगन से निकली तीन अर्थी, एक ही चिता पर पति पत्नी की दी गई मुखाग्नि, पोते को दी गई मिट्टी

Advertisement

एक ही आँगन से निकली तीन अर्थी, एक ही चिता पर पति पत्नी की दी गई मुखाग्नि, पोते को दी गई मिट्टी

चौपारण : कोडरमा जिले के उरवां मोड़ में हुए सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सहित एक महिला का मौत हो गया। वहीं अन्य पांच घायल इलाजरत हैं।

24 घण्टे तक गांव में नहीं जला चूल्हा

घटना में चौपारण के प्रसिद्ध ब्यवसायी विजय साहू के पिता चंद्रभूषण नायक , माता निर्गुण देवी और इनके पांच वर्षीय इकलौते पुत्र देवराज साहू और चक्रसार गांव की एक महिला चंचला देवी के मौत की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पूरे गांव कसियाडीह में लगभग 24 घण्टे तक चूल्हा नहीं जला । सुबह से लोगों का हुजूम उनके घर कसियाडीह पहुंचने लगे और उनके परिजनों को ढाढस बंधाया। वहीं पोस्टमार्टम होने में देर होने के कारण मृतकों का पार्थिव शरीर लगभग दो बजे दोपहर में पहुंचा। गुरूवार को पार्थिव शरीर आने के बाद एक ही आंगन से तीन अर्थी नीकली।

Advertisement

सबके जवां में थी एक ही चर्चा, पांच साल के बच्चे को क्यों छीना भगवान

आए लोगों के जवां पर एक ही चर्चा थी कि भगवान ने इतनी नाइंसाफी क्यों कि। वृद्ग माता पिता तक तो कुछ ठीक था उनके पांच वर्षीय इकलौते पुत्र को क्यों छीन लिए भगवान। वहीं पांच वर्षीय बच्चे को पिता विजय साहू ने मिट्टी दी। वहीं इस समय इसके पिता का रो रो बुरा हाल था।

एक ही चिता पर दी गई पति पत्नी की मुखाग्नि

वहीं विजय साव के पिता चंद्रभूषण नायक और उनकी माता निर्गुण देवी को एक ही चिता पर मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र नन्दू साव ने दी। इस दौरान विधायक उमाशंकर अकेला, पूर्व विधायक मनोज यादव, जिप सदस्य रवि शंकर अकेला,सुनील साहू, समाजसेवी भुनेश्वर यादव, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र चंद्रवंशी, मुकुंद साहू, टीएसएस प्रमुख अरुण साहू, मुखिया जानकी यादव, मुखिया गंदौरी दांगी, मुखिया प्रतिनिधि हेलाल अख्तर, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह,मोहन साव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अरबिंद सिन्हा,बीरबल साहू, महेंद्र साहू, मनोज कुमार , मुनेश्वर गुप्ता, आशीष गुप्ता सहित हज़ारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने चित्ता पर लकड़ी दिया। और इनके परिजनों को हिम्मत दी।

Related posts

कल झारखंड बंद को लेकर झारखंड यूथ एसोसिएशन ने रांची के फिरायालाल चौक पर निकाला मशाल जुलूस 

hansraj

रांची में दिखने लगा बंद का असर , भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

hansraj

नियोजन नीति व बेरोजगारी के विरोध में झारखंड यूथ एसोसिएशन वा झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन द्वारा झारखंड बंद का आह्वान

hansraj

रांची के अलबर्ट एक्का चौक से राजेंद्र चौक के बीच धारा 144 लागू, कल सुबह 6:00 बजे तक रहेगा प्रभाव

hansraj

आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे के बाद 33 ट्रेनें हुई रद्द, कई ट्रेनों के रूट्स में किया गया बदलाव, रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

hansraj

झारखंड के पूर्व श्रम नियोजन मंत्री का टंडवा में हुआ आगमन

hansraj

Leave a Comment