Advertisement
रामनवमी को लेकर पथरगामा में निकाला गया फ्लैग मार्च
झारखंड न्यूज़ 24 : गोड्डा
संवाददाता दिवाकर कुमार शर्मा
Advertisement
रामनवमी पर्व को लेकर बुधवार को पथरगामा पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला गया। अंचलाधिकारी संतोष बैठा की अगुवाई में पुलिस निरीक्षक मुकेश पांडेय, थाना प्रभारी अरुण कुमार के साथ पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकालकर पथरगामा बाजार का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व मनाने की अपील की।
किसी प्रकार की घटना पर पुलिस को सूचना देने को कहा गया। मालूम हो कि आज गुरुवार को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। रामनवमी अखाड़ा द्वारा जुलूस निकाला जाएगा। जिसमे अखाड़ेबाज कई तरह के करतब दिखाएंगे। वहीं पथरगामा दुर्गा मंदिर परिसर में भगवान श्री राम का प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया जाएगा।