निःशुल्क सामूहिक विवाह सह वृक्षारोपण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए भूमि पूजन संपन्न
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
आगामी 12 एवं 13 दिसंबर 2026 को श्रेष्ठश्री उत्सव वाटिका श्रेष्ठ नगर
में होने वाले नि:शुल्क सामूहिक विवाह सह वृक्षारोपण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए
आयोजन समिति के अध्यक्ष विश्वामित्र खण्डायत ने भूमि पूजन किया। इस कार्यक्रम को आचार्य चिंतामणि त्रिपाठी ने वैदिक मन्त्रोंच्चार पूर्वक संपन्न कराया। इस कार्यक्रम के विषय में डॉ. ए. के. लाल ने बताया कि झारखंड के पोटका प्रखंड में निःशुल्क सामूहिक विवाह के साथ ही साथ प्रकृति संरक्षण हेतु उपस्थित सभी व्यक्तियों के माध्यम से एक-एक वृक्षारोपण का ऐसा पुनीत कार्य प्रथम बार हो रहा है,। इस पुनीत कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ ही साथ अन्य सभी सामाजिक व्यक्तियों तथा सामाजिक संस्थायें, विभिन्न देशों में रहने वाले भारतीय भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर इस कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बना सकते हैं।इस भूमिपूजन कार्यक्रम में डॉ. ए. के. लाल, जिला परिषद सूरज मंडल, कमलेश मिश्र, विश्वेश्वर नन्दी, प्रतिभा त्रिपाठी,राकेश मिश्र, सुरेश महापात्र, संजय सरदार, विनोद केसरी, अनूप गुप्ता आदि के साथ ही साथ क्षेत्र के ढेर सारे लोग उपस्थिति हुए।