Ad image

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अमित सरदार ने ईलाज के दौरान तोड़ा दम,गांव में पसरा मातम

Suresh Mahapatra
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अमित सरदार ने ईलाज के दौरान तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

 

 

पोटका प्रखंड अंतर्गत जानमडिह पंचायत के बुकामडीह गांव निवासी अमित सरदार का इलाज के दौरान मौत।मिली जानकारी के अनुसार विगत 19 अक्टूबर को हल्दीपोखर से कोवाली जाने वाली सड़क भेलाईडीह में अमित सरदार मोटरसाइकिल अनियंत्रण होकर गिर गया था जिसमें उनको गंभीर चोटे आई थी और उन्हें एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया था । उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स रांची रेफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया । इनके पिता का मृत्यु पहले ही हो चुका है अब अमित सरदार के असामयिक निधन से उनके परियार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, और परिवार के साथ साथ पूरा क्षेत्र में मातम पसर गया।

Share This Article
Leave a Comment