May 19, 2024
Jharkhand News24
देश 

सेना प्रमुख ने 49 बख्तरबंद रेजिमेंट, 51 बख्तरबंद रेजिमेंट, 53 बख्तरबंद रेजिमेंट और 54 बख्तरबंद रेजिमेंट को राष्ट्रपति के मानक से सम्मानित किया

Advertisement

सेना प्रमुख ने 49 बख्तरबंद रेजिमेंट, 51 बख्तरबंद रेजिमेंट, 53 बख्तरबंद रेजिमेंट और 54 बख्तरबंद रेजिमेंट को राष्ट्रपति के मानक से सम्मानित किया

New Delhi

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने 25 मार्च, 2023 को राजस्थान के सूरतगढ़ सैन्य स्टेशन में आयोजित एक प्रभावशाली मानक प्रस्तुति परेड के दौरान भारतीय सेना की चार बख्तरबंद रेजीमेंटों- 49 बख्तरबंद रेजिमेंट, 51 बख्तरबंद रेजिमेंट, 53 बख्तरबंद रेजिमेंट और 54 बख्तरबंद रेजिमेंट को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति के मानक’ या ‘निशान’ से सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस कार्यक्रम में चारों बख्तरबंद रेजीमेंटों ने पूरी भव्यता के साथ टैंकों सहित एक घुड़सवार परेड प्रदर्शित की।

बख़्तरबंद सैन्य दल भारतीय सेना के प्रमुख लड़ाकू बलों में से एक है। देश की आजादी के बाद हुए युद्धों के दौरान बख्तरबंद रेजीमेंटों ने असाधारण वीरता, साहस और दृढ़ता प्रदर्शित की है।

Advertisement

थल सेना प्रमुख ने मानक प्रस्तुति परेड की समीक्षा की तथा युद्ध व शांति में बख्तरबंद सैन्य दल द्वारा प्रदर्शित वीरता, बलिदान और परंपराओं की समृद्ध विरासत की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में उन रेजीमेंटों की सराहना की, जिन्होंने अपनी अनुकरणीय सेवा के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति के मानक प्राप्त किए। इसके अलावा सेना प्रमुख ने रैंकों और परिवारों को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने बताया कि आधुनिक और पेशेवर भारतीय मशीनीकृत सैन्य बल भविष्य की चुनौतियों का सामना करने और सभी खतरों से देश की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं।

Related posts

दानापुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए जा रहे अपराधी की गोली मारकर हत्या

jharkhandnews24

मणिपुर हिंसा पर एक्शन में CBI, नौ और मामलों की करेगी जांच

jharkhandnews24

पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार

jharkhandnews24

कर्नाटक कैबिनेट विस्तार: 24 विधायक आज लेंगे मंत्री पद की शपथ

jharkhandnews24

द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना देश और झारखंड के आदिवासी समाज के लिए सम्मान का बात है- विनीता उरांव

hansraj

करंट लगने से 6 पुलिसकर्मी समेत 16 लोगों की मौत, कई झुलसे

jharkhandnews24

Leave a Comment