Ad image

झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद के मंच पर चमकीं उ.प्लस टू उच्च विद्यालय चाकड़ी की बेटियां, स्वीटी राणा और मनीषा दास सम्मानित

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद के मंच पर चमकीं उ.प्लस टू उच्च विद्यालय चाकड़ी की बेटियां, स्वीटी राणा और मनीषा दास सम्मानित

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट 

Contents
झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद के मंच पर चमकीं उ.प्लस टू उच्च विद्यालय चाकड़ी की बेटियां, स्वीटी राणा और मनीषा दास सम्मानित प्रखंड के प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चाकड़ी के लिए गौरव का क्षण। झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव में विद्यालय की दो प्रतिभाशाली छात्राओं स्वीटी राणा और मनीषा दास को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।भव्य समारोह में परिषद के पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने दोनों छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा, “विद्यार्थियों की छुपी हुई प्रतिभा को मंच देना समाज का दायित्व है। साहित्य और संस्कृति से जुड़कर ही युवा अपने जड़ों से जुड़े रहते हैं। स्वीटी और मनीषा जैसी बेटियां पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा हैं।”सम्मान की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल दो छात्राओं की नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय की है। यह सम्मान अन्य छात्र-छात्राओं को भी शिक्षा, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा।

 प्रखंड के प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चाकड़ी के लिए गौरव का क्षण। झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव में विद्यालय की दो प्रतिभाशाली छात्राओं स्वीटी राणा और मनीषा दास को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।भव्य समारोह में परिषद के पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने दोनों छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा, “विद्यार्थियों की छुपी हुई प्रतिभा को मंच देना समाज का दायित्व है। साहित्य और संस्कृति से जुड़कर ही युवा अपने जड़ों से जुड़े रहते हैं। स्वीटी और मनीषा जैसी बेटियां पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा हैं।”

विद्यालय में हर्ष का माहौल

सम्मान की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल दो छात्राओं की नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय की है। यह सम्मान अन्य छात्र-छात्राओं को भी शिक्षा, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *