Advertisement
चेचकप्पी तथा खैरियो स्थित छठ घाट में ग्रामीणों ने चलाया सफाई अभियान
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जाया अहमद
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम चेचकप्पी तथा लारहो खैरियो स्थित छठ घाट में ग्रामीणों की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव समेत दर्जनों लोग शामिल हुए। डेगलाल साव ने कहा कि खैरिओ छठ घाट का आज तक किसी ने निर्माण नहीं कराया था। चुनाव में मुखिया रीता देवी ने छठ घाट का निर्माण कराने की बात लोगों से कहीं थी। चुनाव में विजयी होने के पश्चात उन्होंने छठ घाट बनाने का काम किया। खैरिओ छठ घाट बन जाने से अब छठ व्रतियों को काफी सुविधा होगी।
Advertisement
सफाई अभियान में मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव, शंकर साव, राजू साव, मोहन साव, गुरदेव सिंह, झंडू सिंह, खेमलाल साव, राजू सिंह, जागेश्वर सिंह, रामेश्वर सिंह, शिवा सिंह समेत कई ग्रामीणों ने मिलकर छठ घाट और मार्ग की साफ सफाई किया।