नव निर्वाचित पंचायत जन प्रतिनिधियों की कार्यशाला तिथि संशोधित
नई तिथिनुसार अब 11,12 व 13 जुलाई को आयोजित होगी कार्यशाला
झारखंड न्यूज़ 24 लोहरदगा
इमरान हुसैन
लोहरदगा -: नव निर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों को प्रशासनिक एवं विकास कार्यों के संबंध में जानकारी हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अब नई तिथि के अनुसार 11,12 व 13 जुलाई 2022 को नगर भवन, लोहरदगा आयोजित होगा। पूर्व में यह कार्यशाला 30 जून, 1 व 2 जुलाई 2022 को निर्धारित थी।
दिनांक 11 जुलाई, 12 जुलाई व 13. जुलाई 2022 को निर्धारित उक्त कार्यशाला दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली 11 बजे पूर्वाहन से 1.30 बजे अपराह्न तक और द्वितीय पाली 2.30 बजे अपराह्न से 3.30 बजे अपराह्न तक चलेगी। इसमें जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार जन प्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी दी जायेगी। कार्यशाला आयोजन के नोडल पदाधिकारी अनुमण्डल पदाधिकारी, लोहरदगा होंगे। उप विकास आयुक्त, लोहरदगा सम्पूर्ण व्यवस्थाओं के वरीय प्रभार में रहेंगीं। कार्यशाला में सभी नव निर्वाचित मुखिया/उप मुखिया, प्रमुख, उप प्रमुख, पंचायत समिति के सदस्य, जिला परिषद के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य एवं वरीय पदाधिकारी/नोडल पदाधिकारी द्वारा आमंत्रित व्यक्ति भाग लेंगे।