January 12, 2025
Jharkhand News24
जिला

जनजाति महिला को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर जनजातियों में हर्ष

Advertisement

जनजाति महिला को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर जनजातियों में हर्ष

सुधाकर कुमार गुमला

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी आदिवासी मोर्चा द्वारा झारखण्ड की राज्यपाल रही जनजाति समाज की बेटी श्रीमति द्रोपदी मुर्मू जी को NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उमीदवार बनाए जाने की खुशी में गुमला के टावर चॉक में फटाखा जलाकर ,एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशियों का इजहार किए।
भाजपा एस टी मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र लाल उराँव ने अत्यंत हर्ष जताते हुए कहा कि देश के सबसे ऊँचे पद राष्ट्रपति के लिए आजादी के 75 साल में भारतीय जनता पार्टी ने एक आदिवासी जनजाति महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाकर जनजाति समाज को बहुत बड़ा सम्मान दिया है। जनजाति समाज के लिए यह गौरव और ऐतिहासिक विषय है।उराँव जी ने देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी, भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का धन्यवाद व अभार व्यक्त किए।

जिला अध्यक्ष अनुप चन्द्र अधिकारी ने बताया कि भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास जैसे सिद्धान्तो पर चलने वाली पार्टी है।भाजपा ने एक मुस्लमान एक दलित और एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाकर यह साबित कर दिया की भाजपा जात पात से उपर है यहाँ योग्यता के आधार पर सभी को सम्मान मिलता है।
आशा एवं पूर्ण विश्वास है कि भाजपा एंव सहयोगी दलों द्वारा श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति के सम्मानित पद से सुशोभित होने का मौका देंगे। अनूप अधिकारी जी ने द्रोपदी मुर्मू जी को जीत की अग्रिम बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दिए।
महामंत्री रामावतार भगत ने कहा कि
भाजपा पार्टी में दबे कुचले दलितों , आदिवासी ,महिलाओं को जितना सम्मान मिलता है उतना सम्मान और कहीं नहीं मिलता,भाजपा ने ही 8 जनजाति नेताओं को बनाया,भाजपा ने ही अलग से जनजाति मंत्रालय बनाया आदि कार्य भाजपा के द्वारा जनजातियों के लिए किया गया।
मौके वरीष्ट भाजपा नेता भूपन साहु,महामंत्री सतनारायण पटेल,जिला उपाध्यक्ष यशवन्त सिन्हा,सुजित नन्दा, शकुन्तला उराँव,दीप्ती उराँव, रीता देवी सुषमा गुप्ता, राहुल बड़ार्डक, बालकेश्वर सिंह,राजेश सिंह,सुधीर सोनी,अनिता मिंज संदीप सहित अन्य मौजूद थे।

Related posts

वरिष्ठ पत्रकार क्यूम खान की जीवन संगिनी शबनम परवीन (52 वर्ष) की बृहस्पतिवार सुबह 5:30 बजे देहांत हो गया

hansraj

ज्येष्ठी दुर्गा पूजा में कुंवारी भोजन कराने वालों का लगा ताँता

hansraj

समाहरणालय सभागार नवनियुक्त 61 लिपिकों का इंट्रैकशन सेशन

jharkhandnews24

सभी प्रखण्ड मुख्यालयों में आयोजित हुआ बिरसा किसान सम्मान समारोह

hansraj

37 डिग्री टेंप्रेचर में भी नहीं थम रहा है सदर विधायक का पांव

jharkhandnews24

आईसेक्ट विश्वविद्यालय परिसर में किया गया पौधारोपण

jharkhandnews24

Leave a Comment