बरही चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अन्नपूर्णा देवी का किया स्वागत
संवाददाता : बरही
बरही चौक पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री एवं कोडरमा लोकसभा की घोषित उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी बरही पहुंची। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरही चौक पर पहुंचने पर उन्हें भाजपा के दो गुट के द्वारा अलग अलग स्वागत किया गया। एक गुट से भाजपा नेता एवं विधान सभा से संभावित प्रत्याशी गणेश यादव के नेतृत्व में अन्नपूर्णा देवी का स्वागत किया गया। जिसमे वरिष्ठ भाजपा नेता अंबिका सिंह, डोमन पांडेय, जितेंद्र गिरी, पप्पू चंद्रवंशी, प्रमोद सिंह, रवि सिंह, विकास यादव, लक्ष्मी सिंह आदि शामिल रहे। उनके साथ बरकट्ठा विधायक अमित यादव मौजूद थे। वही कुछ दूरी पर भाजपा के एक अलग गुट जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री का स्वागत किया गया। जिसमे भाजपा नेता रंजीत चंद्रवंशी, सुरेंद्र रजक, जीप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, भाजपा नेता रितेश गुप्ता, आकाश जयसवाल, मुन्ना यादव, संतोष निषाद, ज्योतिष यादव, अनमोल राणा एवं विक्की सिंह सहित दर्जनों अन्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने कहा की इस बार जरूर मोदी सरकार जीत की हैट्रिक लगाएगी। उन्होंने सभी को संगठन की मजबूती के लिए काम करने की बात कही।