May 20, 2024
Jharkhand News24
जिला

सांसद जयंत सिन्हा ने संजय सिंह ग्राउंड (वेल्स) के प्रवेश द्वार का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को किया समर्पित

Advertisement

सांसद जयंत सिन्हा ने संजय सिंह ग्राउंड (वेल्स) के प्रवेश द्वार का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को किया समर्पित

संवाददाता : हजारीबाग

हज़ारीबाग में खेल क्षेत्र के विकास कार्यों में 22 फरवरी को एक और उपलब्धि जुड़ गयी। सांसद सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने संजय सिंह ग्राउंड (वेल्स) में नवनिर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन कर इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। सांसद मद की लगभग ₹15 लाख की राशि से इस द्वार का निर्माण करवाया गया है। इस द्वार को हज़ारीबाग क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष स्व. संजय सिंह के नाम पर समर्पित किया गया है। यह स्व. संजय सिंह द्वार के नाम से जाना जाएगा। हजारीबाग में क्रिकेट के विकास के क्षेत्र में स्व. संजय सिंह ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके योगदान के कारण आज झारखण्ड में हजारीबाग क्रिकेट एसोसिएशन का नाम अग्रणी रूप में लिया जाता है। इस अवसर पर जयंत सिन्हा ने खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला। साथ ही उन्होंने मैदान के चारों तरफ पथ वे का निर्माण करवाने, मुख्य प्रवेश द्वार के पास पेवर ब्लॉक लगवाने तथा खिलाड़ियों को प्रेक्टिस करने के लिए खेल मैदान के समीप प्रेक्टिस स्टैंड का जिला खनिज मद से निर्माण करवाने की घोषणा की।
जयंत सिन्हा ने कहा कि संजय सिंह ग्राउंड (वेल्स) के बहुमुखी विकास के लिए हर कदम लिया जा रहा है। यहाँ भव्य मुख्य द्वार, मास्ट लाईट, पैवेलियन, विश्रामघर व स्नानागार समेत खिलाड़ियों व दर्शकों के लिए हर जरुरी सुविधा दी जा रही है। हमारा प्रयास यहाँ रणजी जैसे टूर्नामेंट का आयोजन करवाना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि प्रोफेसर सुरेंद्र सिन्हा, भैया तरुण कुमार, हजारीबाग विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि आनंद देव, टोनी जैन, बटेश्वर प्रसाद मेहता, सांसद प्रतिनिध प्रफुल कुमार, दामोदर सिंह, सांसद प्रतिनिधि ज्ञान प्रकाश, कृष्ण कुमार सिन्हा, रणधीर पांडे, सांसद प्रतिनिधि विकास वर्मा, सुबोध सिंह, सांसद प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह, भैया नितेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि ज्योति कुमार गुड्डू, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र लाल सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद राजा, अमरदेव सिंह, अनूप भाई वर्मा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणुका कुमारी, सांसद जयंत सिन्हा के निजी सचिव आशीष सिंह, आशीष मेहता, राजेश कुमार मेहता, विनोद कुमार बिगन, वेद प्रकाश, सनी सिंह, सत्यजीत वर्मा, सौरव कुमार सहित सैकड़ो प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए। उक्त जानकारी सांसद जयंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दी।

Advertisement

Related posts

आठ साल बेमिसाल मोदी सरकार : रणधीर सिंह

hansraj

अवैध उत्खनन के दौरान हुए हादसे में 3 की मौत, दो की हालत गंभीर

jharkhandnews24

धरहरा गांव में चल रहे 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन संपन्न. बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

hansraj

विकास आयुक्त वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से संचालित 1 माह का डिजाइन तकनीकी विकास कार्यशाला का हुआ समापन

jharkhandnews24

मारपीट की घटना में पिता पुत्र समेत चार लोग घायल

hansraj

देष में बिगड़ते सांप्रदायिक सदभाव व मणिपुर हिंसा के खिलाफ सर्वोदय मंडली ने दिया धरना

jharkhandnews24

Leave a Comment