May 18, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

बीएम मेमोरियल स्कूल में स्वामी विवेकानंद की मनाई गई जयंती

Advertisement

बीएम मेमोरियल स्कूल में स्वामी विवेकानंद की मनाई गई जयंती

बड़कागांव रितेश ठाकुर

बड़कागांव : प्रखंड के हजारीबाग रोड स्थित अंग्रेजी माध्यम से संचालित बीएम मेमोरियल स्कूल में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर विश्व युवा दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता उपनिदेशक पिंटू कुशवाहा दिनकर व संचालन आनंद कुमार पासवान ने किया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उपनिर्देशक पिंटू कुशवाहा दिनकर ने स्वामी विवेकानंद के बताए हुए मार्ग दर्शन पर चलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। वहीं विद्यालय के प्राचार्य कैलाश कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जयंती के शुभ अवसर पर ही विश्व भर में युवा दिवस मनाया जाता है। हम सभी लोगों को स्वामी विवेकानंद के बताएं मार्गों पर चलने की आवश्यकता है, तभी हमारा और हमारे देश का कल्याण हो सकता है। इतिहास के शिक्षक विनोद नायक ने कहा कि उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था तथा उस अवसर पर जो विद्वतापूर्ण व्याख्यान उन्होंने दिया था, उसने पूरे विश्व को चकित कर दिया था। भारत का आध्यत्मिकता से परिपूर्ण वेदान्त दर्शन अमेरिका और यूरोप के हर एक देश मे स्वामी विवेकानंद के व्याख्यान की चर्चा लम्बे समय तक बनी रही थी। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी, जो आज भी अपना काम कर रहा है। वे रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य थे। जब स्वामी विवेकानंद शिकागो में भाषण देने खड़े हुए तो लोगों को अंदाज नहीं था कि इस संन्यासी के शुरुआती शब्द ही उन्हें ऐसा आश्चर्यचकित कर देंगे कि वो फिर उसके भाषण के जादू में खो जाएंगे। मौके पर उपनिर्देशक पिंटू कुशवाहा प्राचार्य कैलाश कुमार, प्राचार्य पूनम कुमारी ,वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मदेव सिंह चौहान, विनोद नायक ,अमीन अंसारी,आशीष कुमार, महेंद्र कुमार, सुमित कुमार, सोनू कुमार ,मुकेश कुमार दास,एरिका टोप्पो,जेमा तिग्गा,सरिता बा ,देवंती देवी, अफसाना परवीन, स्नेहा कुमारी, गंगा भारती,अंजलि कुमारी, दुर्गा देवी, संजू देवी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Advertisement

Related posts

तुलसी के साथ लगाये कई पौधे, ज्योतिषों ने कहा धन-दौलत से भर जाएगा घर

jharkhandnews24

बरही पश्चिमी मुखिया शमशेर आलम ग्रामीणों को टैंकर से करा रहे पानी उपलब्ध, लोगों ने सराहा

jharkhandnews24

किस्को में कांग्रेस कमेटी का हुआ बैठक संगठन मजबूती पर हुआ चर्चा

jharkhandnews24

समाजसेवी डॉ मुस्तकीन की आकस्मित मृत्यु पर परिजन से मिलकर ढांढस देने पहुँचे गौतम

jharkhandnews24

अदाणी फॉउंडेशन के मुफ्त नेत्र जांच शिविर में 39 मरीजों को मिला निःशुल्क चश्मा

jharkhandnews24

सर्विस रोड मे बकरी को बचाने के कारण हुई सडक दुर्घटना,

jharkhandnews24

Leave a Comment