May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री आवास का अनिश्चितकालीन घेराव कार्यक्रम 10 जनवरी तक के लिए स्थगित

Advertisement

झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री आवास का अनिश्चितकालीन घेराव कार्यक्रम 10 जनवरी तक के लिए स्थगित

संवाददाता : बरही/ रांची

झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा द्वारा 28 दिसंबर से प्रारंभ मुख्यमंत्री आवास का अनिश्चितकालीन घेराव को 10 जनवरी 2024 तक के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। संघ के द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राजभवन के समक्ष गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के राज्य इकाई के शिष्टमंडल की वार्ता 10 जनवरी 2024 के पूर्व होगी।

Advertisement

सहायक अध्यापक की समस्याएं जो सचिव के स्तर की होंगी उन्हें विभागीय वार्ता आहूत कर निबटाया जाएगा एवं जो विषय नीति निर्धारण के स्तर की हैं उन्हें मुख्यमंत्री के साथ बातचीत कर निदान कराया जाएगा। विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की पहल एवं संबोधन के पश्चात सभी जिला के अगुआ, उपस्थित समूह से विमर्श के पश्चात आंदोलन को स्थगित किया गया। बताया कि इस निर्णय के साथ कि यदि इस बार वार्ता परिणाम तक नहीं पहुंची तो उग्र आंदोलन होगा। शैक्षणिक कार्यों को पूरी तरह से ठप्प किया जाएगा एवं विभागीय कार्यालयों में तालाबंदी भी की जाएगी।

मौके पर विनोद बिहारी महतो, संजय कुमार दुबे, विनोद तिवारी, हृषिकेश पाठक, सिद्दीक शेख, प्रद्युम्न कुमार सिंह (सिंटू), विकास कुमार चौधरी ,सुमन कुमार, निरंजन कुमार डे, नरोत्तम सिंह मुंडा, ऋषिकांत तिवारी, सुशील कुमार पांडेय, बेलाल अहमद , अमरेंद्र कुमार, नेली लुकस, अभिलाष झा ,जया रानी कुंवर आदि उपस्थित रहें।

Related posts

धनवार मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने मास्टर शू हाउस का किया उद्घाटन

jharkhandnews24

रामनवमी पूजा समिति प्राचीन भगवती मंदिर कोनरा कमिटी का हुआ गठन

jharkhandnews24

माड़ालो ग्राम के नदी किनारे में मिला पुरुष का अधजला शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

reporter

एशिया महादेश का प्रमुख चौराहा बरही के पानी टंकी बना शोभा की वस्तु, मुंह पर काली पट्टी बांधकर हुआ मौन प्रदर्शन

jharkhandnews24

बड़कागाँव में आजसू पार्टी का दर्जनों लोगों ने थामा दामन

jharkhandnews24

यज्ञ एवं भक्ति जागरण कार्यक्रमों से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है : बिनोद विश्वकर्मा

jharkhandnews24

Leave a Comment