बरियठ में पंचायत कमिटी का हुआ गठन अध्यक्ष बने राजेंद्र मेहता
शिव शंकर शर्मा
इचाक: प्रखंड के बरियठ पंचायत भवन मे अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की पंचायत स्तरीय कमिटी की गठन को लेकर किया गया. जिसमे बैठक की अध्यक्षता राजबल्लम मेहता संचालन प्रयाग मेहता ने किया। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिगंबर कुमार मेहता, प्रदेश सचिव रेणु कुमारी, अर्जुन मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष मुखलाल मेहता,भीम प्रसाद प्रसाद प्रखंड अध्यक्ष, सूरज कुशवाहा जिला अध्यक्ष, जागेश्वर मेहता प्रखंड कोषाध्यक्ष, संघर्षशील सदस्य मनोज मेहता मुख्य रूप से उपस्थित हुए। सभी वक्ताओं ने अपनी अपनी बातों को रखें। सर्व सहमति से अध्यक्ष राजेंद्र मेहता, सचिव राजू मेहता, कोषाध्यक्ष राजेंद्र मेहता ,उपाध्यक्ष अनिल मेहता चंदवारा, कैलाश मेहता बरियठ, सहसचिव राजेंद्र मेहता बरियठ, महिला अध्यक्ष सिंपल कुमारी ,सचिव संजू कुमारी , युवा अध्यक्ष अनिल मेहता बरियठ को चुना गया। विशिष्ट अतिथियों के द्वारा माला पहनाकर नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई दिया गया। मौके पर पंचायत के मुखिया निशा कुमारी, पूर्व मुखिया संतोष मेहता, कृष्णा कुशवाहा ,भोला मेहता,अक्षवट मेहता, गोविंद मेहता,अनिता देवी, गुड़िया देवी, शांति देवी,नारायण मेहता , मुकेश मेहता अभिषेक कुमार, विजय मेहता, अनिल कुमार, प्रकाश मेहता समेत कई लोग मौजूद रहे.