कांग्रेस नेता डॉ प्रकाश कुमार पर हुए गोलीकांड का बरही के वरिष्ठ कांग्रेसियों ने किया निंदा
संवाददाता : बरही
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस झारखंड प्रदेश ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रकाश कुमार को गोली मारकर घायल किए जाने के खिलाफ बरही के कांग्रेसियों में घटना के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुनंदन गोप ने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि हजार बगीचों की भूमि हजारीबाग के अमन चैन को अपराधियों ने भंग करने का दुस्साहस किया है। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी जमुना यादव ने कहा है कि प्रशासन इस पर सख्त कार्रवाई करें। घटना की निंदा करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुनंदन गोप, जमुना यादव, कुणाल कतरियार, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष शरीफ फुल हक, मुखिया मनोज कुमार, प्रयाग यादव, मंजीत यादव, मनोहर यादव, फिरदोस खान, निजाम, द्वारका रविदास, गाजो यादव, मोहन प्रजापति, सुशील केसरी उर्फ नुनु, वासुदेव यादव, प्रमोद सिंह समेत कई कांग्रेसी शामिल रहे।