अगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर 3 दिसंबर को कोल्हान में होगा जदयू सम्मेलन
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह होंगे शामिल
रांची
अगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टियों ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में जेडीयू ने झारखंड में भी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में एकजुट करने कवायद में लग गई है। 3 दिसंबर को कोल्हान में JDU का सम्मेलन होना है। जिसमें पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी, बिहार विधानसभा के सदस्य मनोज यादव, प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो मौजूद रहेंगे। इस सम्मेलन को लेकर जेडीयू कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।सम्मेलन को लेकर जानकारी देते हुए कोल्हन प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि 3 दिसंबर को झारखंड के कोल्हान में JDU का राष्ट्रीय सम्मेलन होना है। कार्यक्रम में करीब 25 हजार सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं इसकी तैयारियां को लेकर आज बैठक बुलाई गई। जल्द तैयारी शुरू कर दी जाएगी। पार्टी कार्यकर्ता इस जुन को सफल बनने के लिए इस तैयारी में काफी जोश के साथ जुट गए हैं।