Advertisement
मुखिया प्रतिनिधि के भाई की मौत,,, थाने में अज्ञात वाहन खिलाफ आवेदन
बड़कागांव रितेश ठाकुर
बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत नयाटाँड़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजीत कुमार के भाई 38 वर्षीय सकलदेव कुमार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात तकरीबन 8 बजे की है। उक्त मामले को लेकर बड़कागांव थाना में अज्ञात वाहन के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के पश्चात मृतक के परिजन को सौंप दिया। घटना को लेकर मुखिया प्रतिनिधि अजीत कुमार ने बताया कि बीते शुक्रवार को सकलदेव देर शाम तक घर नहीं आने के बात हम लोगों ने खोजबीन शुरू किया। शनिवार बाजार के पास सड़क के समीप गिरा पड़ा हुआ था। मामले को लेकर अज्ञात वाहन के खिलाफ थाने में आवेदन दिया गया है। घटना को लेकर पंचायत के प्रबुद्ध लोगों ने गहरा दुख: के साथ शोक व्यक्त किया है ।
Advertisement