बरही में 40 फीट का बन रहा रावण का पुतला, तैयारी जोरों पर
संवादाता : बरही
बरही प्रखंड परिसर में रावण दहन महोत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही है। यहां पिछले कई सालों से रावण दहन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जहां विशालकाय रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतला का दहन किया जाता है। जिसे देखने के लिए बरही के आस – पास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में भीड़ जुटती है। वही सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी धनबाद रोड के दिशानिर्देश पर गया गया के कारीगर मो आरिफ एवं उनके टीम को पुतला बनाने का जिम्मेवारी दी गई है। कारीगर मो आरिफ से पूछे जाने पर बताया की इस वर्ष 40 फीट का रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है जिसे बनाने में लगभग लाखों का खर्च है। साथ ही उन्होंने बताया की पिछले दस वर्षो से मैं अपनी टीम के साथ बरही में रावण का पुतला बना रहा हूं। वहीं धनबाद रोड दुर्गा पूजा समिति के सक्रिय सदस्य मनोज कुमार उपाध्याय ने बताया बरही प्रखंड मैदान में विजयदशमी के रात्रि लगभग 7 : 30 बजे से 8 बजे के बीच रावण दहन किया जाएगा जिसे देखने के लिए हजारों के संख्या में लोग आते है।