May 18, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

ग्राम सुंदरू पहुंच कर मरहूम इरशाद अंसारी के परिवार से मिले विधायक सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव

Advertisement

ग्राम सुंदरू पहुंच कर मरहूम इरशाद अंसारी के परिवार से मिले विधायक सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव

इरशाद सच्चे और समर्पित कार्यकर्ता थे : मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव

झारखंड न्यूज़ 24
कुडू
मनोहर ठाकुर

लोहरदगा कांग्रेस कमिटी के कांग्रेसी नेता कुडू सुंदरू निवासी शहादत मुखिया के पुत्र मरहूम इरशाद अंसारी के आकस्मिक निधन की सूचना पर वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने उनके आवास पहुंच कर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इरशाद अंसारी पार्टी के मेहनती और समर्पित कार्यकर्ता थे। इनके परिवार से पुराने संबंध रहे हैं। वे मृदुभाषी और मिलनसार प्रवृति के व्यक्ति थे। उन्होंने निरंतर पार्टी की सेवा की और पार्टी संबंधित कार्यक्रमों में हिस्सा लेते थे। उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है।

Advertisement

इस दुख की घड़ी में हम सब दुखित परिवार के साथ हैं और परिवार को हरसंभव मदद करेंगे। मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष शकील अहमद, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जयसवाल, जिला महासचिव सामुल अंसारी, जिला महासचिव सद्रुल अंसारी, जिला सचिव इकबाल खान, युवा जिलाध्यक्ष विशाल डुंगडुंग, एससी जिलाध्यक्ष संजय नायक, युवा महासचिव असलम अंसारी, समसुल अंसारी,माजिद अंसारी, मन्नान अंसारी,अमस अंसारी, खुर्शीद अंसारी, मोहीद अंसारी, अरशद अंसारी, मुस्ताक अंसारी, संजय बैठा, शुल्तान अंसारी, नसीम अंसारी, मुमताज अंसारी, अरमान अंसारी, जाकिर अंसारी, सहमुद्दिन्न अंसारी, सलिक अंसारी, सुल्तान अंसारी, आजम राय, मुस्ताक अंसारी, सलीम अंसारी, आरिफ अंसारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

प्रखंड 20 सूत्री समिति की बैठक आयोजित

jharkhandnews24

बरकट्ठा में मई दिवस पर श्रमिक और उनके परिवार के साथ परिचर्चा का किया गया आयोजन

reporter

घने कोहरों से ढका आसमान, बढ़ी ठंड, वाहनों की थमी रफ्तार

jharkhandnews24

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व मंत्री अन्नपूर्णा देवी का बरकट्ठा में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

hansraj

केदारूत मुखिया प्रतिनिधि ने खेरौन में 24 महिलाओं के बीच सरसों बीज का किया वितरण

jharkhandnews24

मानसरोवर पब्लिक स्कूल घंघरी के बच्चों को नालंदा विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया

jharkhandnews24

Leave a Comment