पंचायत सचिवालय स्वयंसेवको ने विधायक अंबा प्रसाद से किया मुलाकात, विधानसभा में आवाज उठाने के लिए किया आभार प्रकट
पंचायत सचिवालय स्वयंसेवको के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलाने का किया आग्रह
संवाददाता : हजारीबाग
पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ हजारीबाग के सदस्यों ने जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में बड़कागांव अंबा प्रसाद में मुलाकात किया। इस दौरान हजारीबाग जिले के उपस्थित पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों ने विधानसभा में पंचायत सचिवालय स्वयंसेवको का मुद्दा एवं मांग उठाने के लिए बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद पुष्प और गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान पंचायत स्वयंसेवकों ने अंबा प्रसाद को अपनी समस्याओं के बारे में बताया। उपस्थित स्वयंसेवकों ने विधायक अंबा प्रसाद से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलाने का आग्रह भी किया। पंचायत स्वयंसेवकों ने अंबा प्रसाद के द्वारा विधानसभा में पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक की बातो को रखने के लिए आभार प्रकट किया। पंचायत स्वयंसेवको ने ज्ञापन भी सौंपा जिसमें 10 सदस्य प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री से वार्ता कराने का आग्रह किया। इस दौरान बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद में आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से वार्ता कराया जाएगा। मौके पर हजारीबाग जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष शशि कुमार, श्याम भार्गव, रविंदर कुमार, गणेश कुमार, सरोज कुमार, बजरंगी प्रसाद केसरी, मनोज प्रजापति, पिंटू कुमार, प्रियंका कुमारी, रानी कुमारी, उमा कुमारी, राजू कुमार शर्मा, अजय कुमार, राजेश कुमार एवं सभी प्रखंडों से स्वयंसेवक उपस्थित रहें।