घर-घर जाकर लोगों को खिलाई जाएगी फलेरिया की दवा : डॉ श्याम किशोर कांत
बड़कागांव रितेश ठाकुर
बड़कागांव : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय फाइलेरिया पदाधिकारी डॉ श्याम किशोर कांत ने बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर फाइलेरिया बचाव उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डॉ कांत ने कहा कि फाईलेरिया रोग का चेन रोकने के लिए हर लोगों को फाईलेरिया दवा खाना जरूरी है। भविष्य में लोगों को यह बीमारी न हो इसलिए सरकार ने उन्मूलन कार्यक्रम चला रही है। इस बार दवा का वितरण नहीं किया जाएगा, बल्कि खिलाया जाएगा। पहले दिन बूथ स्तर पर दूसरे दिन से डोर टू डोर जा कर दवा खिलाना है। मुख्य रूप से 2 वर्ष से कम आयु, बहुत उम्रदराज, कमजोर, गंभीर बीमारी से ग्रसित, गर्भवती महिला एवं 1 सप्ताह के अंदर प्रसव महिला को दवा नहीं खिलाना है। बीपी-शुगर से ग्रसित लोग जो स्वस्थ हैं उन्हें भी दवा लेना जरूरी है। क्योंकि वर्तमान समय में बीपी-शुगर अब एक सामान्य बीमारी हो गई है। इसलिए यह गंभीर बीमारी के अंतर्गत नहीं रहा। इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यालय के प्रधान लिपिक मोहम्मद सज्जाद अहमद, तरुण कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।